चिरंजीवी स्टारर ‘विश्वम्भर’ का पहला गाना ‘रामा रामा’ 12 अप्रैल को होगा रिलीज

चेन्नई । निर्देशक वशिष्ठ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विश्वम्भर’ का पहला सिंगल 12 अप्रैल को रिलीज होगा। निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का पहला सिंगल ‘रामा रामा’ 12 अप्रैल को रिलीज होगा। इस गाने को अकादमी पुरस्कार विजेता एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।

पहले सिंगल की रिलीज की घोषणा करने के लिए निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर से पता चलता है कि ‘रामा रामा’ एक भक्ति गीत होगा।

तस्वीर में चिरंजीवी हनुमान की पोशाक पहने बच्चों से घिरे हुए हैं, पृष्ठभूमि में भगवान राम की एक भव्य मूर्ति है। रामजोगय्या शास्त्री ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

अपनी ब्लॉकबस्टर डेब्यू ‘बिम्बिसार’ से अमिट छाप छोड़ने वाले निर्देशक वशिष्ठ ने ‘विश्वम्भर’ को एक शानदार फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निर्देशक ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फिल्म को अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट मानते हैं।

इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन, आशिका रंगनाथ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कुणाल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म में सिनेमैटोग्राफी छोटा के. नायडू की है, जबकि एएस प्रकाश प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। फिल्म का संपादन कोटागिरि वेंकटेश्वर राव और संतोष कामिरेड्डी ने किया है, जबकि फिल्म के संवाद साईं माधव बुर्रा ने लिखे हैं। सुष्मिता कोनिडेला ने फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।

मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित सोशल-फैंटेसी मनोरंजक फिल्म ‘विश्वम्भर’ का दर्शक इसके टीजर जारी होने के बाद से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें फिल्म के लिए तैयार की गई मंत्रमुग्ध कर देने वाली दुनिया की झलक दिखाई गई है।

वशिष्ठ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रतिष्ठित यूवी क्रिएशन्स बैनर के तहत विक्रम, वामसी और प्रमोद ने किया है।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर

Read Next

तहव्वुर राणा के भारत आने से कई लोगों के चेहरे होंगे बेनकाब : भाजपा सांसद बृजलाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com