‘कहानी वही, मुद्दे नए’, टीवी सीरियल ‘रजनी 2.0’ पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

मुंबई । दूरदर्शन और मनोरंजन का रिश्ता बहुत पुराना है और सबसे पहले सीरियल और फिल्में दूरदर्शन पर ही देखने को मिलते थे।

अब 1985 में प्रसारित क्लासिक शो ‘रजनी’ एक बार फिर रजनी 2.0 के रूप में दूरदर्शन पर लौट चुका है, और अब शो के बारे में डायरेक्टर और राइटर करण राजदान, अभिनेत्री आराधना शर्मा और डेलनाज ईरानी ने आईएएनएस से खुलकर बात की।

टीवी सीरियल ‘रजनी’ का सीक्वल लाने का विचार कहां से आया, के सवाल पर डायरेक्टर और राइटर करण राजदान ने आईएएनएस से कहा कि 90 के दशक में जब हमने ‘रजनी’ को दिखाया था, तब मुद्दे अलग थे। आज की चुनौतियां भी अलग हैं, हालांकि मैं यह नहीं कहूंगा कि वे बढ़ी हैं या घटी हैं, मुद्दे बस बदलते रहते हैं। शो को पुनर्जीवित करने का विचार मुझे कई साल पहले आया था। प्रिया तेंदुलकर और मैंने रजनी में गुड्डू को एक बच्ची के रूप में दिखाया था। वह बच्ची अब बड़ी हो गई है और अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही है, शायद उनसे भी आगे।

शो के टेलीकास्ट पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है कि रजनी 2.0 अब डीडी नेशनल और वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। मैंने एक लेखक और अभिनेता के रूप में अपनी यात्रा रजनी से शुरू की थी और अब वापस वहीं आकर खड़ा हो गया हूं।

सीरियल में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री आराधना शर्मा का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर की विरासत को आगे ले जाने का मौका मिला है और ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि इस शो के माध्यम से, मैंने प्रिया मैम और गुड्डू के किरदार के बीच एक समानता देखी। उनमें हिम्मत के साथ-साथ करुणा भी थी। वे लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहीं। मैंने उनसे सीखा कि हमें अपने लिए और जो सही है उसके लिए खड़ा होना चाहिए।

रजनी 2.0 में डेलनाज ईरानी भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। उन्होंने सीरियल को लेकर कहा कि मुझे भी गर्व और खुशी महसूस हो रही है। बचपन में मैं अपनी मां से कहती थी कि जल्दी से अपने काम खत्म कर लो क्योंकि ‘रजनी’ टीवी पर आने वाली हैं। जिस शो को आप बचपन में देखते थे, उसका हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए एक बहुत बड़ा पल होता है। शो में मैं आराधना की होने वाली भाभी का रोल प्ले कर रही हूं।

इस सीक्वल में किस तरह के मुद्दों को शामिल किया है, के सवाल पर डायरेक्टर ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट आज एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। हम लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं कि सोना खरीदते समय हॉलमार्क और विशिष्ट पहचान पत्र अवश्य देखें। हमने बिल्डरों द्वारा पैसे लेकर फ्लैट न सौंपने और बाईपास सर्जरी व एंजियोप्लास्टी जैसी चिकित्सा प्रक्रियाओं से जुड़े स्कैम को भी उजागर किया है।

वहीं शो की लीड एक्ट्रेस रहीं प्रिया तेंदुलकर को याद कर उन्होंने कहा कि प्रिया ने एक्टिंग सीखने के लिए किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं लिया था। उन्होंने अपने पिता के साथ नाटकों में काम करके ही अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने जो सीखा, वो अनुभव और मेहनत से सीखा था। ‘रजनी’ को पुनर्जीवित करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, लेकिन यह जरूरी भी है क्योंकि आज जागरूकता फैलाना मुश्किल होता जा रहा है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

Read Next

माइक्रोसॉफ्ट के साथ केंद्र की बड़ी पहल, अब एनसीएस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी 15000 से ज्यादा कंपनियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com