ओटीटी पर धमाका: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा की हिट फिल्में और सीरीज

मुंबई । डिजिटल दुनिया में लोग फिल्मों और वेब सीरीज का मजा घर बैठे ले पाते हैं। मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते थिएटर्स में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन ओटीटी भी दर्शकों के लिए भी काफी कुछ खास लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नए और चर्चित प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा सभी का तड़का है।

‘गुस्ताख इश्क’- फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पिछले साल 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की जोड़ी इस फिल्म में दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है और इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। ‘गुस्ताख इश्क’ 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

‘तेरे इश्क में’- फिल्म ‘तेरे इश्क में’ इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म में कृति सेनन और धनुष मुख्य किरदारों में हैं और आनंद एल राय के निर्देशन में यह फिल्म रोमांस की एक नई परिभाषा पेश करती है। इस फिल्म में प्रकाश राज, प्रियांशु पैन्युली और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘तेरे इश्क में’ 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म उन लोगों के लिए खास है, जो सिनेमा के जरिए रोमांटिक कहानी का आनंद लेना चाहते हैं।

‘मार्क’- कन्नड़ फिल्म ‘मार्क’ भी इसी हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर 23 जनवरी से स्ट्रीम होगी। इसमें किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। इसके अलावा, शाइन टॉम चाको, नवीन चन्द्र, विक्रांत और योगी बाबू भी फिल्म में प्रमुख कलाकारों के रूप में नजर आएंगे। कहानी में रोमांच और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है।

‘स्पेस जेन: चन्द्रयान’- स्पेस और विज्ञान से जुड़े कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘स्पेस जेन: चन्द्रयान’ एक खास तोहफा है। यह स्पेस साइंस ड्रामा सीरीज 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अरुणाभ कुमार द्वारा बनाई गई इस सीरीज में श्रिया सरन, गोपाल दत्त, नकुल मेहता, प्रकाश बेलावाड़ी और दानिश सैत जैसे सितारे हैं। कहानी अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘सिराई’- तमिल क्राइम कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिराई’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म 23 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। विक्रम प्रभु की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म न्याय, अपराध और रोमांच का मिश्रण है। कोर्टरूम की घटनाओं और अपराध की गुत्थियों को हल करने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

–आईएएनएस

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

admin

Read Previous

बजट 2026 से पहले वित्त मंत्रालय ने गिनाईं उपलब्धियां, टैक्स सुधारों और बड़े ऐलानों पर डाली नजर

Read Next

टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है ताकत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com