आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

मुंबई । भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है जो देश की सुरक्षा के लिए शहीद हो गए। 15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल कोडंडेरा एम. करियप्पा ने भारत की सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पद संभाला था।

इससे पहले इस पद पर ब्रिटिश कमांडर जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर थे। इसी ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए हर साल पूरे देश में सैनिकों की बहादुरी और उनके बलिदान को सलाम किया जाता है।

इस साल आर्मी डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने भी सेना को सम्मान दिया। यामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के कुछ सीन्स भी साझा किए। उन्होंने लिखा, ”हैप्पी आर्मी डे। आज और हर दिन। जय हिंद।”

अगर फिल्म की बात करें, तो ‘आर्टिकल 370’ के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले हैं। फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और किरण कर्माकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की घटना पर आधारित है, जो संविधान के आर्टिकल 370 से जुड़ी थी।

यामी इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा ने निर्देशित किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शीबा चड्ढा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘हक’ की कहानी शाह बानो केस पर आधारित है। फिल्म में पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से भी प्रेरणा ली गई है।

इस फिल्म में उनके अभिनय की सराहना फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान, आलिया भट्ट, सामंथा, करण जौहर समेत तमाम हस्तियों ने की थी।

‘हक’ फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

Read Next

भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com