सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी दीपिका, शाहिद और रणवीर स्टारर ‘पद्मावत’

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज हुए सात साल पूरे हो चुके हैं। 2018 में आई फिल्म अपनी 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 जनवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए दर्शकों को जानकारी और कैप्शन में लिखा, “बड़े पर्दे पर फिर से ‘पद्मावत’ की कहानी को देखें। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी ‘पद्मावत’ भारतीय सिनेमा की शानदार और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में से एक है। ‘पद्मावत’ मलिक मुहम्मद जायसी की कविता ‘पद्मावत’ पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें रानी पद्मावती की सुंदरता, क्रूर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ उनके विद्रोह और अदम्य साहस की कहानी को दिखाया गया है।

फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। वहीं, रणवीर सिंह खलनायक खिलजी के रूप में और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखे थे।

फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर के साथ अदिति राव हैदरी, रजा मुराद, जिम सर्भ, अनुप्रिया गोयनका समेत अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे।

ज्ञात हो कि सिनेमाघरों में कई फिल्में दोबारा से रिलीज हो चुकी हैं। अब इस सूची में ‘पद्मावत’ का नाम भी शामिल हो चुका है।

सिनेमाघरों में ‘कहो ना प्यार है’, ‘कल हो ना हो’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘लैला मजनू’, ‘रॉकस्टार’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘करण अर्जुन’, ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘तुम्बाड’, ‘सत्या’ के साथ ही अन्य कई फिल्में फिर से रिलीज हो चुकी हैं।

इसके साथ ही रजनीकांत की सफल फिल्म ‘बाशा’ भी रिलीज के 30 साल पूरे होने के अवसर पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज को तैयार है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की तारीख की अभी घोषणा नहीं की है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

मस्क का पुतला लटकाया, अरबपति बिजनेसमैन पर लग रहे ‘नाजी सैल्यूट’ करने के आरोप, क्या होता है ये?

Read Next

जलगांव : पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद जान बचाकर ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com