लूलिया वंतूर के पिता का जन्मदिन मनाकर मुंबई लौटे सलमान खान

मुंबई । बॉलीवुड स्टार सलमान खान अभिनेत्री-गायिका लूलिया वंतूर के पिता का जन्मदिन मनाने के बाद भारी सुरक्षा के बीच रोमानिया से भारत लौट आए हैं।

सलमान और लूलिया वंतूर के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से सुर्खियों में है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी न तो इसकी पुष्टि की है और न ही कभी खंडन किया है।

लूलिया ने इंस्टाग्राम पर जश्न की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, डैड! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं थैंक यू 2 हीरोज”। (यहां पर उन्होंने अपने पिता और साथ में खड़े सलमान को 2 हीरोज कह कर संबोधित किया है।)

अभिनेता को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे मुंबई के टर्मिनल 2 पर देखा गया। वहां सुपरस्‍टार को ब्‍लैक टी-शर्ट, डेनिम और कोट में देखा गया। वह भारी सुरक्षा के बीच अपनी कार तक पहुंचे। उनके साथ उनकी सुरक्षा प्रमुख की जिम्‍मा संभालने वाले शेरा थी थे।

शनिवार को सलमान ने दुबई में अपने दबंग रीलोडेड टूर के लिए परफॉर्म किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें परफॉर्म करने के लिए रिहर्सल करते देखा जा सकता है।

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकियां मिलने के बाद यह उनका पहला ग्लोबल टूर था। इसमें सलमान के साथ तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर, प्रभु देवा और मनीष पॉल जैसे कई सितारे शामिल थे। लूलिया ने इस टूर के वीडियो और तस्वीरें अपने पेज पर शेयर की हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। अक्टूबर में ही सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके ऑफिस के पास गोली मार दी गई थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान ने अपनी सार्वजनिक मौजूदगी को सीमित कर दिया है।

बॉलीवुड के बेहद करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

बाबा सिद्दीकी को भव्य इफ्तार पार्टियां आयोजित करने और उन पार्टियों में कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों की मेजबानी करने के लिए जाना जाता था।

बता दें 2013 में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म कराया था। पांच साल तक चले इस झगड़े ने पूरे बॉलीवुड को वफादारों के दो खेमों में बांट दिया था।

आईएएनएस

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

जहां मैं पली-बढ़ी, वहां बॉडी शेमिंग करना सामान्य था : भारती सिंह

मुंबई । भारती सिंह आज के समय भारत की नामी कमीडियन में शुमार हैं। वह अक्सर अपने ही अंदाज, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के मजाक का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

admin

Read Previous

शेयर बाजार में तेजी से टीसीएस, इन्फोसिस समेत इन कंपनियों के निवेशकों को हुआ मोटा मुनाफा

Read Next

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग रही सफल, वॉटर कैनन ने दी सलामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com