खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ स्वेटर पार्टी के पल किए शेयर

मुंबई । स्ट्रीमिंग मूवी ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर ने शुक्रवार को अपनी क्रिसमस स्वेटर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें वह वेदांग रैना के साथ नजर आईं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में खुशी के साथ उनके खास दोस्त और ‘द आर्चीज’ के उनके को-एक्टर वेदांग रैना भी पोज देते नजर आए। एक तस्वीर में सोशल मीडिया स्टार ओरी भी नजर आ रहे हैं।

पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “एक प्यारी क्रिसमस स्वेटर पार्टी।”

खुशी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ‘स्वेटर पार्टी’ वाली तस्वीरों से पहले अभिनेत्री ने लेखक, निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरों के साथ वीडियो को भी शेयर किया था।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में खुशी, आलिया को हल्दी लगाती नजर आई थीं। दूसरी वीडियो में आलिया अपने मंगेतर के साथ खूबसूरत पल बिताती नजर आई थीं। खुशी ने कैप्शन में लिखा था, “हल्दी की सुबह।”

खुशी कपूर के एक्टिंग करियर पर नजर डालें तो अभिनेत्री ‘द आर्चीज’ से डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया। फिल्म में खुशी के साथ अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, सुहाना खान, मिहिर आहूजा, अदिति ‘डॉट’ सहगल और युवराज मेंडा भी अहम रोल में दिखे थे।

खुशी कपूर जल्द ही ‘लवयापा’ में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फेम अद्वैत चंदन ने किया है और यह हिट तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी की गई है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

नए साल पर रिलीज होगी ओटीटी सीरीज ‘गुनाह 2’

Read Next

दिल्ली की जनता को लूट रही आम आदमी पार्टी : वीरेंद्र सचदेवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com