एमिली अटैक ने बताया कैसे एलिस्टेयर गार्नर के रूप में मिला उन्हें सच्चा साथी

लॉस एंजिल्स,। हॉलीवुड अभिनेत्री और कॉमेडियन एमिली अटैक ने अपने साथी एलिस्टेयर गार्नर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

‘मिरर यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री एलिस्टेयर के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने अपने साथी को दुनिया का सबसे अच्छा व्यक्ति भी बताया। 34 वर्षीय अभिनेत्री कॉमेडी सीरीज “द इनबिटवीनर्स” में चार्लोट हिंचक्लिफ की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री इसी साल जून में मां बनी हैं और उन्होंने बेटे बार्नी को जन्म दिया है।

अभिनेत्री ने कहा कि जब से उन्होंने एलिस्टेयर के साथ डेटिंग शुरू की है तब से जीवन बहुत अच्छा चल रहा है। एलिस्टेयर एक परमाणु भौतिक विज्ञानी हैं। ‘मिरर यूके’ के अनुसार दोनों को पहली बार पिछले साल एक साथ देखा गया था, लेकिन वे एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। 39 वर्षीय एलिस्टेयर, अभिनेत्री की मौसी के दूसरे पति के बेटे हैं।

हाल ही में डिज्नी प्लस सीरीज ‘राइवल्स’ में स्क्रीन पर वापसी करने वाली एमिली ने एक नए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि डेटिंग में कई सालों की उथल-पुथल के बाद वह लंबे समय तक अकेला महसूस करती रहीं। हालांकि, एलिस्टेयर की उनकी जिंदगी में एंट्री से अब सबकुछ बदल गया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने रिश्ते और एक मां के रूप में शांति मिल गई है।

टाइम्स से बात करते हुए एमिली ने कहा, “मुझे लगता है कि न केवल उस शो में हिस्सा पाने के लिए, बल्कि मेरी निजी जिंदगी में भी बदलाव के लिए मेरा पूरा जीवन तैयार हो रहा था, ऐसा लगता है कि सितारे सज रहे थे। वास्तव में ऐसा ही महसूस होता है।”

उन्होंने कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहूं जो मुझे सुरक्षित महसूस कराए और अब मैं उसके साथ सुरक्षित हूं।”

इंटरव्यू के दौरान एमिली ने कहा कि जब राइवल्स की शूटिंग खत्म हो गई तो वह एलिस्टेयर के साथ थीं और उनके पिता के मरने के दौरान उनका साथ दिया। हम दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ खड़े रहते थे, इसके बाद हमें समझ में आया कि यह सच्चा प्यार था।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

एबी डिविलियर्स ने मुंबई टेस्ट में पंत के विवादास्पद रूप से आउट होने पर सवाल उठाए

Read Next

अल्मोड़ा बस हादसा : सीएम धामी किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हुई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com