‘सिंघम अगेन’ को लेकर अजय देवगन ने कहा, अभी थोड़ा काम बाकी है

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बारे में बड़ा अपडेट शेयर किया। एक्टर ने गुरुवार को मुंबई के जुहू में मीडिया से बातचीत की।

जब मीडिया ने अजय से पूछा गया कि क्या ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी, तो अजय ने जवाब देते हुए कहा, “फिल्म पर अभी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है।”

उन्होंने आगे बताया, “यह एक बड़ी फिल्म है और हम जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहते। जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।”

‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ पुलिस यूनिवर्स की पांचवीं और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अजय एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फर्स्ट लेडी कॉप के रूप में नजर आएंगी ।

फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं।

हाल ही में, रोहित शेट्टी ने फिल्म का कश्मीर शेड्यूल पूरा किया।

अगर ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त को रिलीज होती है, तो इसकी टक्कर बॉक्स-ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से होगी।

अजय देवगन की हाल ही में तक दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज हुई। अब उनकी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर तब्बू नजर आएंगी।

–आईएएनएस

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

कान्स फिल्म फेस्टिवल में सितंबर-21′ का चयन, एक्ट्रेस प्रियंका उपेंद्र बोलीं-सच्ची कहानी हर देश तक पहुंचती है

मुंबई । हिंदी-कन्नड़ फिल्म 'सितंबर-21' कान्स फिल्म फेस्टिवल पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र अल्जाइमर रोग और देखभाल करने वालों की भावनात्मक कहानी पर आधारित...

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

admin

Read Previous

मुख्यमंत्री नायडू शिक्षकों की मेगा भर्ती के लिए आज पहली फाइल पर करेंगे हस्ताक्षर

Read Next

गोवा में 15 जुलाई से विधानसभा का सत्र, कैबिनेट की मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com