‘हाउसफुल 5’ का नया गाना ‘लाल परी’ रिलीज, हनी सिंह ने मचाया धमाल

मुंबई । बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया है। रिलीज के महज तीन घंटे में ही गाने को 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

‘लाल परी’ गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है। इस गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ में आई है। बता दें कि ये दोनों पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, जिसमें ‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘कुड़ी चमकीली’, ‘बॉस’ जैसे गाने शामिल हैं। जारी किए जाने के महज तीन घंटों के भीतर ही व्यूज ही नहीं बढ़े बल्कि यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

रिलीज किए गए गाने में सभी मुख्य कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं। इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर होगा इसकी झलक भी गाना दे जाता है। यो यो हनी सिंह के अंदाज को बखूबी गाना बयां करता है।

टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ” उथल-पुथल से भरा हाउसफुल, रहस्य का एक छींटा और अब… लाल परी का एक शॉट! लाल परी गाना आउट! हाउसफुल 5 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी!

मेकर्स जिस रहस्य और रोमांच की झलक फिल्म के टीजर में मिली थी।

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है। क्रूज पर म्यूजिक बजता है, तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है।

अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है। मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है। कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है।

बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया।

2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त का भावुक संदेश, ‘उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है’

Read Next

भारत ने पाकिस्तान से सभी आयात पर लगाया प्रतिबंध, मोदी सरकार की इस्लामाबाद के खिलाफ एक और स्ट्राइक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com