‘ये गैर जिम्मेदाराना और माफी के लायक नहीं’, धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर के निधन की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन ईशा देओल ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है, अब हेमा मालिनी ने निधन की खबरों पर दुख जताया है और कहा है कि ऐसी खबरें अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना हैं।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जो हो रहा है वो माफी के लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।”

यूजर्स भी हेमा के पोस्ट पर गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वालों को कोर्ट में घसीटने की नसीहत दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “कल्पना कीजिए, उनका पूरा परिवार अस्पताल में वहां उन्हें सपोर्ट कर रहा है और बाहर उनकी निधन की खबरों पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। कितनी शर्मनाक बात है ये।”

इससे पहले ईशा देओल ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही सक्रिय चल रही है और गलत खबरें फैला रही है। मेरे पिता स्टेबल हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा की तेज रिकवरी के लिए दुआ करें।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई बड़े राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स ने भी निधन की खबर की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि तक अर्पित कर दी थी, हालांकि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। खबर सामने आते ही एक्टर के चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि धर्मेंद्र देओल 89 साल के हैं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीते हफ्ते भी रूटीन चैकअप के लिए उन्हें अस्पताल में लाया गया था। बीते सोमवार को अभिनेता को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे थे, जिसके बाद से उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी थीं।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया का नया कार्बन कटौती लक्ष्य : कंपनियों को पहले चुनौती, बाद में बड़ा लाभ मिलेगा

Read Next

बैंक ऑफ अमेरिका ने अदाणी ग्रुप की कवरेज शुरू की, ‘ओवरवेट’ की दी रेटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com