टी-सीरीज का नया गाना ‘राम पिया’ रिलीज, माता सीता और प्रभु राम के विरह की भावपूर्ण प्रस्तुति

मुंबई । टी-सीरीज ने भारतीय संगीत जगत में अपने गानों से हर उम्र के वर्ग के दिलों में छाप छोड़ी है। शनिवार को उन्होंने नया भक्ति गीत राम पिया रिलीज किया है।

टी-सीरीज हमेशा से अपनी विविधता और गुणवत्ता भरे गानों के लिए जाना जाता है, और ‘राम पिया’ इस परंपरा को और मजेदार बना रहा है। यह गीत भक्ति, प्रेम और विरह की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शा रहा है।

‘राम पिया’ को गायक उज्वल गजभार और अमीयर खानदानी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से माता सीता और प्रभु राम के प्रति प्रेम और विरह को जीवंत कर दिया है। गीत का संगीत और निर्देशन कुंवर अंशिष्ठ ने किया है, जिन्होंने इसकी धुनों में भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम पेश किया है।

यह गाना माता सीता और भगवान राम के पवित्र प्रेम पर आधारित है, जो रामायण के उस दृश्य को दर्शाता है जब माता सीता रावण की अशोक वाटिका में कैद होकर अपने प्रिय राम को याद करती हैं।

गीत के वीडियो में माता सीता के विरह को मार्मिक ढंग से चित्रित किया गया है। वीडियो में गायक भावपूर्ण तरीके से गीत प्रस्तुत करते नजर आते हैं, जबकि माता सीता प्रभु राम की याद में खोई हुई दिखाई देती हैं। गाने की शुरुआत ‘राम पिया, तोहे सिया बुलाएं’ से होती है। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह गीत भक्ति और प्रेम के रंगों को एक साथ समेटे हुए है, जो इसे हर आयु वर्ग के लिए खास बनाता है।

‘राम पिया’ न केवल एक गीत है, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जो रामायण की अमर प्रेम कथा को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ती है। यह गाना यूट्यूब और अन्य संगीत मंचों पर उपलब्ध है, और इसे प्रशंसकों से खूब सराहना मिल रही है।

–आईएएनएस

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

admin

Read Previous

ब्रह्मोस मिसाइल भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा प्रमाण : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Read Next

छठ से पहले भक्ति गीत ‘नइहर के छठिया’ रिलीज, ब्यूटी पांडे की मधुर आवाज ने मोहा श्रोताओं का मन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com