अहमदाबाद प्लेन हादसा : कंगना रनौत से अक्षय कुमार तक, सेलेब्स ने जताया दुख

मुंबई । अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से फिल्म जगत के सितारे भी आहत हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस दुखद घटना पर शोक जताया और पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

अभिनेता सनी देओल ने लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं हादसे में बचे लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। उन्हें ढूंढ लिया जाए और वह देखभाल मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की ताकत मिले।”

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं, ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।”

अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, “एयर इंडिया हादसे की खबर से स्तब्ध हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं।”

आलिया भट्ट ने पोस्ट में कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है! मेरी संवेदनाएं यात्रियों, क्रू और उनके परिवार के साथ हैं।”

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस हादसे से प्रभावित परिवारों का दर्द सोचकर मन दुखी है। भगवान उन्हें ताकत दे।”

विक्की कौशल ने लिखा, “एयर इंडिया विमान हादसे की खबर दिल दहला देने वाली है। 242 यात्रियों की खबर सुनकर मन बैठ गया। सभी की सुरक्षा और ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

शिल्पा शेट्टी ने कहा, “हादसे की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं।”

सान्या मल्होत्रा ने लिखा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। अहमदाबाद हादसे से प्रभावित सभी के लिए प्रार्थना और शांति की कामना।”

टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर से दिल टूट गया। घायलों, उनके परिजनों और बचाव टीमों के लिए प्रार्थना।”

रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया, “हादसे की खबर दिल दहलाने वाली है। प्रभावित लोगों और बचाव टीमों के लिए प्रार्थना। मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिवारों को ताकत मिले।”

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

अहमदाबाद प्लेन हादसा : मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की मदद देगा टाटा ग्रुप

Read Next

अहमदाबाद विमान हादसे पर हरभजन सिंह, शिखर धवन समेत दिग्गज क्रिकेटर्स ने जताया शोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com