हरीश शंकर ने अफवाहों पर लगाई रोक, कहा- ‘अगली फिल्म की सही जानकारी समय आने पर दूंगा’

हैदराबाद । निर्देशक हरीश शंकर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पावर स्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। रविवार को हरीश शंकर ने सोशल मीडिया पर फैली कई अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि जो भी फिल्म से जुड़ी असली जानकारी होगी, वह खुद सही समय पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट के जरिए जनता के साथ साझा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी जो भी बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वह केवल अंदाजा और अफवाह हैं।

हरीश शंकर ने एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरी अगली फिल्म को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे सिर्फ अंदाजा और अफवाह हैं। मैं सही समय पर खुद ही इसकी जानकारी एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट के जरिए दूंगा। फिलहाल, मेरी टीम और मैं पूरी तरह से ‘उस्ताद भगत सिंह’ में बिजी हैं।”

हरीश शंकर का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया, जब सोशल मीडिया पर लोग उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हरीश शंकर अगली फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू और एक्टर रवि तेजा के साथ करेंगे, जबकि कुछ और लोगों का दावा है कि वे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए हरीश ने कहा कि सही जानकारी के लिए इंतजार करें।

इस बीच, ‘उस्ताद भगत सिंह’ फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है।

फिलहाल, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन काम तेजी से जारी है। 29 जुलाई को फिल्म निर्माताओं ने बताया था कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हो चुका है।

इस फिल्म में श्रीलीला, आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है।

आईएएनएस

करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए, साझा किया ये नोट

मुंबई । करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक...

आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, बोले- ‘कलाकार की मेहनत को कैमरों की चमक से न आंकें’

मुंबई । अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनो कांस फिल्म फेस्टिवल में कथित तौर पर फोटोग्राफर के द्वारा नरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है।...

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म ‘रेपो23’ से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

मुंबई ।अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

जहां मैं पली-बढ़ी, वहां बॉडी शेमिंग करना सामान्य था : भारती सिंह

मुंबई । भारती सिंह आज के समय भारत की नामी कमीडियन में शुमार हैं। वह अक्सर अपने ही अंदाज, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के मजाक का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

admin

Read Previous

तेलुगू सिने कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दी हड़ताल की धमकी, हैदराबाद में प्रदर्शन तेज

Read Next

कांग्रेस नेता उदित राज ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बयान की टाइमिंग पर जताई आपत्ति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com