संगीत में ‘देसी गर्ल’ बन दुल्हनिया स्मृति मंधाना ने जमाया रंग, देखते रह गए पलाश मुच्छल

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट स्टार और विश्व कप विजेता स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल रविवार को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। पलाश एक बॉलीवुड संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं।

21 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और अब संगीत में स्मृति मंधाना का नया रूप देखने को मिला है, जिसे शायद ही किसी ने देखा होगा। खुद दुल्हन ने अपने ही संगीत में स्टेज पर रंग जमा दिया।

शर्मीली सी दिखने वालीं स्मृति मंधाना ने अपने ही संगीत में डांस के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। कपल के संगीत की नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हनिया स्मृति प्रियंका चोपड़ा के गाने “देसी गर्ल” पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। उनके साथ स्टेज पर उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं, जो उनका बराबर साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं, स्मृति ने सूफी अंदाज में सबके सामने पलाश के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। वीडियो में स्मृति ‘ये तूने क्या किया’ गाने के जरिए अपने दिल का हाल बता रही हैं। संगीत के सभी वीडियो बहुत प्यारे हैं।

अब संगीत दोनों का है, तो पलाश मुच्छल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने स्टेज पर स्मृति के लिए गाना भी गाया और रोमांटिक अंदाज में उनके साथ डांस भी किया। इससे पहले पलक मुच्छल का वीडियो भी सामने आया था। सिंगर ने संगीत की रात ‘प्यारा भैया मेरा’ गाने पर डांस कर सबका दिल जीत लिया है। पलक का डांस देखकर हर कोई इमोशनल नजर आया।

बता दें कि लंबे डेटिंग रिलेशनशिप के बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने शादी का फैसला लिया है। स्मृति के वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उन्हें डायमंड की रिंग के साथ प्रपोज किया। पलाश और स्मृति की मुलाकात भी म्यूजिक इवेंट में हुई थी, जिसके बाद दोनों की बातें शुरू हुईं और धीरे-धीरे रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। कपल रविवार को सांगली में सात फेरे लेगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दोपहर को होगी। शादी में बहुत करीबी और सीमित लोगों को ही बुलाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो क्रिकेटर जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

वेतन संहिता, 2019 से उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और शोषण से सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा : केंद्र

Read Next

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से न हो अच्छी फिल्मों का मूल्यांकन: अनुपम खेर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com