शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

मुंबई । अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है।

मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी बहनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “मेरी प्यारी बहनों ने मुझे हमेशा बहुत कुछ सिखाया है और आज भी मुझे बेहतर इंसान बनाने के लिए रास्ता दिखाती रहती हैं। मेरी प्यारी बहनों, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।”

‘फैमिली मैन 2’ से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री सामंथा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने 2010 में तमिल फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया।

सामंथा ने अपनी मेहनत के दम पर ‘थेरी’, ’10 एंड्राथुकुल्ला’, तेलुगू फिल्म ‘डुकुडू’, ‘जनता गैराज’, ‘अ आ’, ‘अनजान’, और ‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’ में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।

इसके बाद अभिनेत्री ने वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 2’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वे वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में वरुण धवन के साथ भी काम कर चुकी हैं।

अभिनेत्री सामंथा ने हाल ही में निर्देशक राज निदिमोरु से शादी की है। उन्होंने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि दोनों के डेटिंग की खबरें ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन के बाद से सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों ने इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी।

सामंथा और राज की ये दूसरी शादी है। 2021 में सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था, तो वहीं राज ने श्यामाली डे से 2022 में तलाक ले लिया था।

–आईएएनएस

रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

मुंबई । लोकप्रिय टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इस शो के किरदार, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की कॉमेडी हर...

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

मुंबई । मुंबई में भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी के घर में चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चोरी...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से...

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है...

भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

मुंबई । देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस...

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

मुंबई । भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों...

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी...

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

मुंबई । बॉलीवुड और कुकिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादों को साझा किया।...

admin

Read Previous

तेलंगाना के मंत्री की चेतावनी, ‘माफी नहीं मांगी तो पवन कल्याण की फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे’

Read Next

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com