‘वॉर 2’ से ऋतिक-एनटीआर का धांसू पोस्टर जारी, लेडी बॉस के लुक में नजर आई कियारा आडवाणी

मुंबई । यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ से ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के पोस्टर्स जारी किए गए, जिसमें सभी एक्शन मोड में दिख रहे हैं।

पहले कियारा आडवाणी के पोस्टर की बात करें तो, वह लेडी बॉस के लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है। उनके हाथ में बंदूक है और निशाना लगाने का प्रयास कर रही हैं। इस पोस्टर में उनका दमदार एक्शन अवतार साफ झलक रहा है।

वहीं, ऋतिक रोशन का पोस्टर भी बेहद खास है, जिसमें उनका क्लोज-अप दिखाया गया है। वह हाथ में चाकू लेकर सामने देखते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी पर हमला कर रहे हैं। वह बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान और आंखों में गुस्से लिए नजर आ रहे हैं।

इनके अलावा, जूनियर एनटीआर भी पोस्टर में दमदार लुक में दिखाई दिए। उनके दोनों हाथों में बंदूकें हैं और वह गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं। यह उनकी फिल्म में एक्शन से भरपूर किरदार की छोटी सी झलक है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

इन पोस्टर्स को शेयर कर मेकर्स ने लिखा, ”शर्त लगा लो कि आपने ऐसा युद्ध कभी नहीं देखा होगा। चलिए रिलीज की उल्टी गिनती शुरू करते हैं, ‘वॉर 2’ 50 दिनों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। 14 अगस्त को फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में एक साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

वाईआरएफ ने जानकारी दी कि यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म मेकर्स ने पोस्टर के जरिए लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। अब फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। ‘वॉर 2’ 2019 की एक्शन थ्रिलर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे।

–आईएएनएस

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

admin

Read Previous

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन की हालत स्थिर, राष्ट्रपति ने की मुलाकात

Read Next

राजा रघुवंशी हत्याकांड: “बहन से रिश्ता खत्म तो पिंडदान क्यों नहीं करते”, भाई विपिन का आरोप- सोनम के परिवार ने छिपाई सच्चाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com