रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

मुंबई । लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। इस शो के किरदार, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की कॉमेडी हर वर्ग को पसंद आती रही है। अब इसी मशहूर टीवी शो को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है।

जल्द ही ‘भाभीजी घर पर हैं’ नाम से ही एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें जाने-माने अभिनेता और सांसद रवि किशन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रवि किशन ने न सिर्फ फिल्म को लेकर अपनी बात रखी, बल्कि टीवी कलाकारों को मिलने वाले सम्मान और उनके भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर बात की।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने रवि किशन से सवाल किया कि आज भी टीवी कलाकारों को उतना सम्मान और पहचान क्यों नहीं मिल पाता जितना बॉलीवुड या दूसरी इंडस्ट्री के कलाकारों को मिलता है, तो इस पर जवाब देते हुए रवि किशन ने स्मृति ईरानी का नाम उदाहरण के तौर पर लिया।

उन्होंने कहा, ”स्मृति ईरानी एक समय पर टीवी की बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं और उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सुपरहिट शो में काम किया। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आज वह देश की बड़ी नेता हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी को बड़ा अवसर दिया और वह आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक अहम मंत्री हैं। इससे साफ है कि टीवी कलाकारों को भी अगर सही मौका मिले, तो वे ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”केवल स्मृति ईरानी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे टीवी कलाकार हैं जिन्होंने आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया और यहां तक कि राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। कुछ टीवी कलाकार सांसद बने, कुछ विधायक बने। टीवी इंडस्ट्री से आने वाले कलाकारों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते कभी बंद नहीं हुए। मेहनत और सही समय पर सही अवसर मिलने से टीवी कलाकार भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।”

रवि किशन ने कहा, ”टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जो छोटे-छोटे रोल करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में रहते हैं। इन्हीं कलाकारों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है, संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे कलाकारों की मदद करना है।”

रवि किशन ने बताया कि इस बिल के जरिए सरकार से मांग की गई है कि उन कलाकारों के लिए पेंशन जैसी योजना लाई जाए, जो जिंदगी भर छोटे रोल करते रहे हैं और बुढ़ापे में उनके पास आय का कोई साधन नहीं होता।

उन्होंने कहा, ”कई बार ऐसे कलाकारों के पास रहने के लिए घर तक नहीं होता, इसलिए उन्हें जमीन या मकान देने जैसी योजनाओं पर भी विचार किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार होते हैं, जिन्हें कभी-कभी सिर्फ एक डायलॉग बोलने का मौका मिलता है। काम खत्म होने के बाद उनके सामने रोजगार और पैसे की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे कलाकारों के लिए उन्होंने संसद में आवाज उठाई है।

रवि किशन के अनुसार, यह बिल संसद में पेश हो चुका है और आने वाले समय में इस पर चर्चा होगी। अगर यह बिल पास होता है, तो हजारों कलाकारों को इससे सीधा फायदा मिल सकता है।

रवि किशन ने कहा, ”मनोरंजन जगत के ये कलाकार भी समाज का अहम हिस्सा हैं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी जिंदगी लगा देते हैं। ऐसे में सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।”

फिल्म के बारे में रवि किशन ने कहा कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ के जरिए जहां एक ओर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन मिलने वाला है, वहीं रवि किशन की यह पहल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है।”

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

Read Next

सकारात्मक संकेतों के मिलने तक एफआईआई की जारी रह सकती है बिकवाली : एनालिस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com