‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार श्रीकांत तिवारी के हालात पहले से ज्यादा दिखे खतरनाक

मुंबई । चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों को खुशी मिली है। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का जादू एक बार फिर छा गया। राज और डीके के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज का नया चैप्टर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है।

इसमें श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी और उनके प्रोफेशनल संघर्षों के बीच का टकराव भी है।

ट्रेलर की शुरुआत में मनोज बाजपेयी परिवार के आगे अपने रहस्य खोलते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि वह एक एजेंट है, लेकिन परिवार का रिएक्शन बेहद नॉर्मल होता है, जिसे देख मनोज खुद चौंक जाते हैं।

ट्रेलर पूरे 2 मिनट 49 सेकंड का है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी की जिंदगी में तनाव बढ़ता दिखाई देता है। माहौल गंभीर और रहस्यमय होता जाता है। इस बार श्रीकांत सिर्फ आतंकवादियों या साजिशों से नहीं, बल्कि अपनी ही एजेंसी से भागते नजर आते हैं। इस सीजन में हालात बदल चुके हैं।

ट्रेलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस हैं। नए सीजन में दो नए और बेहद ताकतवर दुश्मनों की एंट्री हुई है, जिनमें जयदीप अहलावत और निमरत कौर का नाम शामिल है। ट्रेलर में दोनों ही किरदारों की झलक बेहद प्रभावशाली है।

जयदीप अहलावत की दमदार आवाज और डायलॉग्स उन्हें एक रहस्यमय और खतरनाक विलेन बनाते हैं। वहीं, निमरत कौर का किरदार कहानी में एक नया मोड़ लाता है, जो श्रीकांत की नौकरी के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित होता है।

इस सीजन के डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं, जबकि कहानी राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर तैयार की है। निर्देशन में इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ भी राज-डीके की टीम से जुड़े हैं।

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का प्रीमियर 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

जकार्ता में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 54 लोग हुए घायल

Read Next

नोटबंदी के नौ साल पूरे, डिजिटल इकोनॉमी में बढ़त से बदला लेनदेन का तरीका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com