दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली कैंट के एनसीसी कैंप में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ कैडेट्स से अपने अनुभव साझा किए, बल्कि उनके सभी सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कैडेट को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला भी दिया।

कैंप में पहुंचते ही मनिका का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कैडेट्स से खुलकर बातचीत की और उनके प्रशिक्षण, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। वहीं कैडेट्स ने उनसे करियर, आत्मविश्वास, मंच के डर और असफलताओं से निपटने जैसे सवाल पूछे। मनिका ने बेहद सहज तरीके से सभी सवालों का जवाब दिया।

आईएएनएस से बात करते हुए मनिका ने कहा, ”यहां कई लोग मेरे बैचमेट हैं। उनमें जिम्मेदारी की भावना है, साथ ही जुनून और पक्का इरादा भी है। मैं पहले भी इस जगह पर आ चुकी हूं और आज फिर एक मेहमान के तौर पर यहां आई हूं। जो मैं अपने सामने देख रही हूं, वे भारत के मजबूत और काबिल नागरिक हैं।’

मनिका ने आगे कहा, ”एनसीसी से मिलने वाला अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है। जो आज कैडेट हैं, वही कल भारत की ताकत होंगे। मैं यहां के लोगों में वही अनुशासन और आत्मविश्वास देख रही हूं। एनसीसी के जरिए हमने जो वैल्यूज सीखी हैं, वह एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते है।”

मनिका विश्वकर्मा के सफर की बात करें, तो वह आज लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मीं मनिका एक साधारण परिवार से आती हैं। उनकी मां एक शिक्षिका हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चार साल की उम्र में फिल्म ‘मैं हूं ना’ में सुष्मिता सेन को देखकर मनिका ने तय कर लिया था कि वह भी एक दिन इस मंच तक पहुंचेंगी।

मनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्लासिकल डांस, पेंटिंग और स्केचिंग में भी रुचि दिखाई। उन्होंने इंडिया आर्ट फेयर जैसे बड़े मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए उन्होंने ‘न्यूरो नोवा’ नाम से एक पहल भी शुरू की, जिसका उद्देश्य अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) और न्यूरोडायवर्जेंस को लेकर जागरूकता फैलाना है।

मनिका ने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीता और फिर 18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं। इसके बाद उन्होंने थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 30 तक का सफर तय किया।

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

दिल्ली: एनसीसी कैंप में पहुंचीं मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, बोलीं- आज के कैडेट कल भारत की ताकत होंगे

Read Next

ईरान की स्थिति पर नजर, अपने लोगों के लिए जरूरी कदम उठाएंगे: भारत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com