टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है ताकत

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने ‘द गोल्फ फाउंडेशन’ (टीजीएफ) के 18वें सालाना गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इस दौरान आमिर खान ने बच्चों के जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया।

अभिनेता का मानना है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकता है और अपने जीवन में स्थायी बदलाव कर सकता है। कार्यक्रम में खेल, बॉलीवुड, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र से कई प्रमुख अतिथियों ने हिस्सा लिया।

आमिर खान ने कहा, “खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की ताकत रखता है। खेल हमें धैर्य, विनम्रता और मुश्किलों का सामना करने की ताकत सिखाता है और ये गुण जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं।”

टीजीएफ के 26 साल के काम को सराहते हुए आमिर खान ने कहा, ”यह संस्था बच्चों को केवल खेल तक पहुंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें खुद पर विश्वास और जीवन में सफल होने का अवसर भी देती है।”

यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार राघव सच्चर, नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे, वार्नर ब्रिस के प्रबंध निदेशक अर्जुन नोहवार और साशी रेड्डी, आयकर विभाग के दिलीप शर्मा और बीएमडब्ल्यू नवनीत मोटर्स के जॉन विलकॉक्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल के अवसर प्रदान करना और उनके विकास के लिए फंड जुटाना था।

आमिर खान ने इस अवसर पर कहा कि खेल का सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे जीवन में न केवल बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्ति भी बन सकते हैं।

द गोल्फ फाउंडेशन की स्थापना 2000 में अमित लूथरा ने की थी। वे खुद राष्ट्रीय गोल्फ चैंपियन रह चुके हैं और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं। उन्होंने गोल्फ को केवल विशेष वर्ग तक सीमित समझने की सोच को बदलने का लक्ष्य रखा।

अमित लूथरा ने कहा, “जब हमने शुरुआत की थी, तो लक्ष्य सीधा और आसान था कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा उसकी परिस्थितियों से सीमित न हो। आज 26 साल बाद भी यही उद्देश्य है, लेकिन जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सिर्फ गोल्फ खिलाड़ी नहीं बना रहे हैं, बल्कि ऐसे व्यक्ति तैयार कर रहे हैं जिनमें अनुशासन, चरित्र और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने की क्षमता हो।”

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

ओटीटी पर धमाका: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा की हिट फिल्में और सीरीज

Read Next

अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com