जूनियर एनटीआर को बर्थडे सप्राइज देंगे ऋतिक रोशन, रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का टीजर!

मुंबई । साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को 42वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिनपर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देंगे। इस सरप्राइज का इशारा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।

दरअसल, ऋतिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”हे जूनियर एनटीआर, क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? मेरा यकीन मानिए, आपको कोई अंदाजा नहीं है कि क्या होने वाला है। ‘वॉर 2’ के लिए तैयार हैं?”

उनके पोस्ट से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी, जैसे फर्स्ट पोस्टर, टीजर या उनके लुक्स की झलक शेयर करेंगे।

सूत्रों की मानें तो, फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ी टीम 20 मई को, यानी जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने की तैयारी में है। टीजर रिलीज के साथ ही प्रमोशनल सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके बाद आने वाले हफ्तों या महीनों में ऑफिशियल ट्रेलर, किरदारों के पोस्टर जैसी चीजें रिलीज की जाती रहेंगी।

फिल्म में एनटीआर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल के किरदार में लौट रहे हैं। दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था। ‘वॉर 2’ के अलावा ऋतिक की झोली में ‘कृष 4’ भी है।

–आईएएनएस

पहलगाम हमले के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी यह फिल्में, करना होगा थोड़ा इंतजार

मुंबई । आज का दिन देश के लिए भूल पाना मुश्किल है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 वही काला दिन है, जिस दिन भारत में वादियों में सुकून के पल बिताने...

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार ‘भूत बंगला’, पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के...

‘जब ट्रेलर ही इतना रॉकिंग है, तो फिल्म कैसी होगी’, ‘राजा शिवाजी’ पर सुभाष घई ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की हमेशा एक खास जगह रही है। इस कड़ी में इन दिनों ऐसी ही एक फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में लौटेंगे इमरान हाशमी

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी किसी पुरानी और पसंदीदा फिल्म के सीक्वल की घोषणा होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में 'आवारापन-...

‘तुमसे तुम तक’ में अंगद हसीजा की एंट्री, ‘यश वर्धन’ के किरदार संग लाएंगे नया ट्विस्ट

मुंबई । अभिनेता शरद केलकर स्टारर जीटीवी के शो 'तुमसे तुम तक' में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंगद हसीजा शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं।...

‘ब्रेकफास्ट’ में लीड रोल पाकर रोसमिन खुश, बोलीं- ‘गांधी कृष्णा की फिल्मों में हीरोइनों को मिलता है मजबूत स्थान’

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला किरदारों के महत्व पर चर्चा होती रहती है। कई बार देखा गया है कि हीरोइन का रोल सिर्फ कहानी का हिस्सा भर रह...

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

मुंबई । अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक...

गुलजार से मिली सीख को याद करते हुए बोले सुभाष घई, ‘कविता मशीन नहीं, इंसान की आत्मा से जन्म लेती है’

नई दिल्ली । आज के समय में जहां तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सच्ची कला और भावनाओं की अहमियत को लेकर चर्चा भी बढ़ रही...

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

मुंबई । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और...

अल्लामा मोहम्मद इकबाल पुण्यतिथि: “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” लिखने वाले इस शायर ने की थी विभाजन की मांग

मुंबई । 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...' आत्म-शक्ति को बुलंद करती यह पंक्तियां हर किसी...

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर...

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।...

admin

Read Previous

ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज की

Read Next

अटल पेंशन योजना के 7.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स में 48 प्रतिशत महिलाएं :सरकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com