‘ओ रोमियो’ में ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ का मिक्स वर्जन लगे शाहिद कपूर, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू ट्रेलर

मुंबई । ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के बाद खूंखार अवतार में शाहिद कपूर पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार है, क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर सामने आ चुका है।

फिल्म में फरीदा जलाल और नाना पाटेकर को दमदार डायलॉग बोलते भी देखा जा रहा है। कुल मिलाकर ट्रेलर की झलक में ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ दोनों की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फिल्म में कबीर सिंह से मिलते-जुलते शाहिद को दिखाया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा खूंखार हो गए हैं। हाथों में बंदूक और खून से लथपथ शाहिद एक साथ कई गुंडों से लड़ते दिख रहे हैं। वहीं ट्रेलर में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और तृप्ति डिमरी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में फरीदा जलाल, अभिनेता से कहती हैं, “इश्क में जो तर जाए वो रोमियो और मर जाए वो …..”।

ऐसा पहली बार है जब सीधी साधे रोल निभाने वाली फरीदा को बोल्ड डायलॉग बोलते हुए देखा गया है।

ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी झलक दिखाई गई है, वो अपने पुराने व्यंगात्मक अंदाज में दिखे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर-कंपोजर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ गैंग वॉर और गैंगस्टर पर बेस्ड होने वाली है और फिल्म की कहानी को एक्स्ट्रा स्पाइसी बनाने के लिए लव स्टोरी का सहारा लिया गया है। ये फिल्म कुछ-कुछ ‘कबीर सिंह’ वाली वाइब दे रही है, जिसमें पहले शाहिद प्रीति के पीछे पागल थे और इसमें वो तृप्ति डिमरी के लिए लोगों का गला काट रहे हैं।

ट्रेलर से पहले फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ, चीखते-चिल्लाते दिखे थे। फिल्म को वैलेंटाइन वीक पर रिलीज किया जाएगा, जब पहले ही देशभर में ‘लव इन द एयर’ होगा। ऐसे में 13 फरवरी को रिलीज होने वाली आज के आशिकों को कितनी पसंद आती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि अब ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है...

भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

मुंबई । देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस...

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

मुंबई । भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों...

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी...

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

मुंबई । बॉलीवुड और कुकिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादों को साझा किया।...

‘द 50’ और धनश्री वर्मा से जुड़ी अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल- वायरल रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैली हुई थीं कि...

इमरान हाशमी ने कस्टम विभाग की मेहनत को सराहा, कहा- वे कभी प्रशंसा की उम्मीद भी नहीं रखते

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अपनी नई वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह...

करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान

मुंबई । टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से...

‘फिल्म ने खोली नई राहें, दी आत्मविश्वास की उड़ान’, विनीत कुमार सिंह ने बताया कैसे ‘मुक्काबाज’ ने बदला करियर

मुंबई । बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

मुंबई । गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस मौके...

admin

Read Previous

आई-पैक छापेमारी विवाद: पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की

Read Next

ब्राजील और स्पेन के नेताओं ने मर्कोसुर-ईयू समझौते पर की चर्चा, वेनेजुएला के हालात पर भी हुई बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com