एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में कम अवसर मिले हैं और इस कमी के पीछे इंडस्ट्री में बढ़ती सांप्रदायिक प्रवृत्ति हो सकती है। इस पूरे विवाद में अब जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने ए.आर. रहमान के बयान पर असहमति जताई और इस बात पर जोर दिया कि इंडस्ट्री में उनको काफी सम्मान मिला है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”एक ओर जब जावेद अख्तर ए.आर. रहमान की बॉलीवुड में बढ़ती सांप्रदायिकता को लेकर चिंताओं को खारिज करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह भारतीय मुसलमानों की वास्तविकताओं के साथ विरोधाभास पैदा करते हैं।”

महबूबा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “शबाना आजमी ने खुलकर बताया था कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण बॉम्बे जैसे आधुनिक और समावेशी शहर में घर मिलने से इनकार किया गया।”

महबूबा मुफ्ती ने आगे लिखा, ”बॉलीवुड हमेशा से एक ऐसा जीवंत ‘मिनी इंडिया’ रहा है, जो देश की सामाजिक वास्तविकताओं और विविधता को प्रतिबिंबित करता है। ऐसे अनुभवों को नकारना या हल्के में लेना, आज के भारत में मौजूद असमानताओं और चुनौतियों को बदल नहीं सकता।”

जावेद अख्तर ने रहमान के दावे को सिरे से खारिज करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा था, ”मुझे ऐसा कभी नहीं लगा। मैं मुंबई में रहता हूं, सबसे मिलता हूं। रहमान को बहुत सम्मान मिलता है। वह काफी व्यस्त रहते हैं, शो करते हैं, इसलिए प्रोड्यूसर्स उनसे संपर्क करने में हिचकते हैं। ऑस्कर विनर जैसी महान शख्सियत के पास छोटे निर्माता झिझक महसूस करते होंगे। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।”

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चीन और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने चाइना मीडिया ग्रुप को...

ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है : ग्रीर

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने...

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव...

डिएगो गार्सिया में सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप, बोले- ये हमारा अधिकार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे, और चेतावनी दी कि अगर...

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने आगामी चुनाव को बताया ‘पाखंड’, यूएस से की खास अपील

वाशिंगटन । बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि उनके देश में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव एक "पाखंड" है, जिसका "भरोसा नहीं...

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

नई दिल्ली । पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की...

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

ढाका । बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग...

इस्लामवादी नेता हादी की हत्या की यूएन जांच की मांग, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी प्रस्ताव

ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कट्टरपंथी संगठन इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से कराने का फैसला...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच सियासी टकराव से आतंकवाद का खतरा बढ़ा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और राज्यपाल फैसल करीम कुंडी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव एक अस्थिर और संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद के बढ़ते...

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन प्रवक्ता बोले- ‘कुछ भी नया नहीं है, भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए आजाद है’

मॉस्को । हाल ही में भारत और रूस के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि,...

पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत, अमेरिका के पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क और उसकी बड़ी महत्वपूर्ण खनिज रणनीति में एक केंद्रीय भूमिका अदा करेगा। उन्होंने यह...

admin

Read Previous

मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

Read Next

रवि किशन ने ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज’ करने वाली धारणा को नकारा, दिया स्मृति ईरानी का उदाहरण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com