अनिल कपूर को याद आया ‘मिशन इम्पॉसिबल 4’ का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद

मुंबई । हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सारे दिग्गज कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर न केवल भारत की जनता के दिलों में राज किया, बल्कि विदेश में भी जाकर अपने हुनर का परचम लहराया है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता अनिल कपूर।

अभिनेता अनिल कपूर ने साल 2011 में हॉलीवुड की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ में काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म और साथी कलाकारों को याद किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के साथी कलाकारों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, “कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो हमेशा के लिए दिलों में घर कर लेती हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं होता कि वे किसी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होती हैं या दुनियाभर में हिट हुई हैं, बल्कि इसकी असल वजह यह है कि इन फिल्मों के दौरान बने रिश्ते और दोस्तियां जिंदगीभर साथ रहती हैं।”

अनिल कपूर ने आगे लिखा, “फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ भी एक ऐसी फिल्म थी, जिसके रिलीज के 14 साल पूरे हो गए हैं। हंसी-मजाक, एक-दूसरे पर भरोसा, यादगार पल और अनमोल दोस्तियां, ये सब आज भी ताजा हैं। ये कहानी उन लोगों की है, जो धीरे-धीरे परिवार बन गए और उन रोमांचक सफर की है, जो कभी फीके नहीं पड़ते हैं।”

साल 2011 में रिलीज हुई ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ इस सीरीज की चौथी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन ‘ब्राड बर्ड’ ने किया था। फिल्म में टॉम क्रूज, जेरेमी रेनर और सिमोन पेग मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अनिल कपूर ने भी अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम हो रही है।

अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म जल्द ही एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्म ‘सूबेदार’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। इस फिल्म में राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगी।

यह फिल्म भारत के ग्रामीण इलाके की कहानी पर आधारित है। इसमें अनिल कपूर ने फौज से रिटायर सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया है, जो आम जिंदगी जीने की कोशिश करता है। इस दौरान उसे कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

–आईएएनएस

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों...

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी...

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

मुंबई । बॉलीवुड और कुकिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादों को साझा किया।...

‘द 50’ और धनश्री वर्मा से जुड़ी अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल- वायरल रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैली हुई थीं कि...

इमरान हाशमी ने कस्टम विभाग की मेहनत को सराहा, कहा- वे कभी प्रशंसा की उम्मीद भी नहीं रखते

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अपनी नई वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह...

करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान

मुंबई । टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से...

‘फिल्म ने खोली नई राहें, दी आत्मविश्वास की उड़ान’, विनीत कुमार सिंह ने बताया कैसे ‘मुक्काबाज’ ने बदला करियर

मुंबई । बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

मुंबई । गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस मौके...

11 जनवरी 2009 : जब ए. आर. रहमान बने भारत के पहले गोल्डन ग्लोब विजेता

मुंबई । देश के लिए 11 जनवरी 2009 का दिन भारतीय संगीत के इतिहास में बहुत खास माना जाता है। इस दिन प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने गोल्डन ग्लोब...

‘इंडियन आइडल’ सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह...

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को 7 साल पूरे, कभी फिल्म को रिजेक्ट करना चाहते थे विक्की कौशल

मुंबई । विक्की कौशल के करियर का टर्निंग पॉइंट रही 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सिर्फ अभिनेता या डायरेक्टर के लिए ही खास नहीं रही, बल्कि इस फिल्म ने देशभक्ति से...

admin

Read Previous

वोट चोरी के आरोपों पर माफी मांगें राहुल गांधी, तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Read Next

ईरान ने एससीओ के आतंकवाद विरोधी सहयोग का किया समर्थन: वरिष्ठ राजनयिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com