एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, 5 स्टूडेंट सस्पेंड

नोएडा : देश में अच्छी रैंकिंग में शामिल एमिटी यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। बीते कई दिनों से एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। लेकिन एक नए वीडियो में जो यूनिवर्सिटी के अंदर क्लास रूम का है जिसमें छात्र मारपीट कर रहे हैं और वहां पर मौजूद महिला टीचर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। बावजूद इसके छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहा है और जमकर मारपीट हो रही है। ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है इस मामले में शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के तरफ से आए स्टेटमेंट के मुताबिक 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके माता-पिता को भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र मिलकर एक अकेले छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं। उस समय क्लास में टीचर भी मौजूद है, जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रही है, लेकिन छात्र काबू में नहीं आ रहे हैं। जब पीटने वाला भागने का प्रयास करता तो उसके पीछे छात्र भागते हुए दिखाई देते है। यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों ने मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस का कहना है क्लास में सीट पर बैठने को लेकर अंकुश चपराना नाम के छात्र का अन्य छात्रों से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। नोएडा के थाना 126 प्रभारी का कहना है अंकुश चपराना द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इस मामले को लेकर एमिटी यूनिवर्सिटी ने आईएएनएस से बताया है कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने 5 स्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही प्रॉक्टोरियल इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। स्टूडेंट के माता-पिता को भी यूनिवर्सिटी बुलाया गया है जिनसे बात की जाएगी।

–आईएएनएस

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

admin

Read Previous

इस्लामाबाद में झड़पों को लेकर इमरान पर आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज

Read Next

अंडरवियर में दो किलो सोने के लेप के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com