दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में 100 प्रतिशत तक पहली कटऑफ

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की पहली कटऑफ लिस्ट तैयार कर ली गई है। पहली लिस्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में 100 प्रतिशत तक कटऑफ है। रामजस कॉलेज ने अपने 3 कोर्सेज में व एसआरसीसी कॉलेज ने अपने 2 कोर्सेस में 100 फीसदी तक कटऑफ रखी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी कटऑफ में 1 से 2 फीसदी तक कटऑफ बढ़ाई है। आर्यभट्ट कॉलेज के बीए इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम में 98 प्रतिशत और बीएससी कंप्यूटर साइंस में 97 प्रतिशत तक कटऑफ आई है।

इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह संध्या कॉलेज ने अपने बीकॉम ऑनर्स कोर्स में 97.5 फीसदी तक कटऑफ रखी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के ही एक अन्य कॉलेज राजधानी कॉलेज ने भी अपने बीए इकोनॉमिक्स और बीकॉम ऑनर्स 98 प्रतिशत तक कटऑफ रखी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने महिला छात्रों के लिए अंको में एक फीसदी की छूट देने का भी निर्णय लिया है।

पिछले साल लेडी श्रीराम कॉलेज में 100 फीसदी तक कटऑफ आई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हंसराज सुमन ने कहा कि पिछले वर्ष की लिस्ट को देखते हुए इस साल भी यही लग रहा है कटऑफ पिछले साल जैसा ही रहेगा।

दरअसल इस बार सीबीएसई की 12वीं के नतीजों में 95 से 100 फीसद मार्क्‍स लाने वाले छात्रों की संख्या बीते साल से कहीं अधिक है।इसी कारण अलग -अलग कॉलेज में कटऑफ में भी उछाल देखा जा रहा है।

फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग अलग कॉलेजो द्वारा कटऑफ जारी की जा रही है।दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कट-ऑफ लिस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जाएगी। पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करने के बाद दाखिले की अगली प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 अक्टूबर को और तीसरी कटऑफ 16 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की स्पेशल कटऑफ 25 अक्टूबर को आएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय चौथी कटऑफ 30 अक्टूबर को और फिर पांचवीं कटऑफ 8 नवंबर को जारी की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी के मुताबिक इस वर्ष आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार स्पेशल कटऑफ भी जारी की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्सिस की लगभग 70 हजार सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

गौरतलब है कि इस बार 12वीं कक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने 95 से अधिक अंक अर्जित किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक ऐसे में कॉलेजों में एडमिशन बढ़ाए जा सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों की मेरिट लिस्ट भी पहले के मुकाबले और अधिक ऊपर जा सकती है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

बेटे अहान के शानदार डेब्यू पर सुनील शेट्टी बोले, अब मैं एक कम चिंतित पिता बन गया

Read Next

भारत ने रूस के साथ 4 समझौते किए, 6 लाख से अधिक एके-203 राइफल्स की होगी खरीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com