दिल्ली विश्वविद्यालय को मिलेंगे नए वीसी, अमल में आएगी नई शिक्षा नीति

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलपति मिलने जा रहा है। भारत की सबसे बड़े केंद्रीय विश्विद्यालय यानी ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ के वीसी के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद की दौड़ में दो-तीन प्रमुख नाम शुरू से शामिल रहे हैं। हालांकि अब फाइनल उम्मीदवार का नाम इसी माह सामने आ जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति तय करने के लिए 1 दर्जन से अधिक उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की गई है। इनमें सबसे प्रमुख नाम जेएनयू के मौजूदा वीसी एम जगदीश कुमार, डीटीयू के वीसी योगेश सिंह, एडीएन वाजपेई व संगीता मिश्रा आदि हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, असम और राजस्थान स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, दोनों केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयों समेत करीब एक दर्जन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की जानी है।

शिक्षा मंत्रालय इस संबंध में चयन प्रक्रिया पूरी कर चुका है। शिक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर इन विश्वविद्यालयों के नए कुलपतियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई महीने में शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति की गई है। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने जिन 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है उनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (गया), मणिपुर यूनिवर्सिटी, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी और गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, बिलासपुर विश्वविद्यालयों में भी नए कुलपति की नियुक्ति को भी मंजूरी दे चुके हैं।

दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज सुमन का कहना है कि इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय से भी मांग की गई है कि जल्द से जल्द दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थाई वीसी की नियुक्ति की जाए। स्थाई वीसी की नियुक्ति होने पर नई शिक्षा नीति पर चर्चा की जा सकेगी। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का स्तर बढ़ेगा। साथ ही नए शिक्षकों की नई नियुक्तियां भी संभव होगी।

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री चाहते हैं कि देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े सभी पदों को मिशन मोड में भरा जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 6229 पद खाली पड़े हैं। इनमें से 1012 एससी कैटेगरी से हैं। 592 एसटी, 767 ओबीसी, 805 ईडब्ल्यूएस और 350 दिव्यांग श्रेणी के पद हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक अब इन पदों को मिशन मोड में भरा जाएगा और सभी केंद्रीय विद्यालय अपने यहां खाली पड़े पदों के लिए तुरंत विज्ञापन निकालेंगे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सितंबर महीना एक तरीके से शिक्षक पर्व है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए सभी विश्वविद्यालयों को कहा है कि 6,7,8,9,10 सितंबर तक सभी विश्वविद्यालयों को इन खाली पड़े पदों के लिए विज्ञापन निकालने होंगे, ताकि खाली पड़े सभी पद भरे जा सकें।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

एनआईए ने विझिंजम हथियार तस्करी मामले में तमिलनाडु, केरल में 7 जगहों पर छापेमारी की

Read Next

आप ने यूपी चुनाव के लिए 100 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com