सीबीएसई : 15 फरवरी से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने की तारीख तो बताई है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विषयवार डेटशीट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी माह से 10वीं एवं 12वीं के प्रैक्टिकल शुरू कर दिए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगें। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।

वहीं आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो कक्षा 10 के लिए इसकी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वहीं आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ साथ देश भर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगा। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो। सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं कोरोना काल से पहले की ही तरह सामान्य तौर पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को 1 जनवरी से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लेने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।

सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्दी ही जारी की जाएगी। सीबीएसई का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

एप्पल ने डेवलपर्स की शिकायतों पर जुआ विज्ञापनों को किया निलंबित

Read Next

भोपाल में क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com