भारी बहुमत के साथ फिर पीएम बनेंगे मोदी, जल्द शुरू होगा पूर्ण बजट का काम : वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “भारी बहुमत के साथ वापस आयेंगे” और सरकार गठन के तुरंत बाद 2024-25 के पूर्ण बजट पर चर्चा शुरू होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यापार संगठन सीआईआई के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और अगले कुछ साल यही स्थिति बनी रहेगी।

अपनी बात को पुख्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, अगले पांच साल में वैश्विक जीडीपी में भारत का योगदान 18 प्रतिशत होगा।

उन्होंने कहा कि इस ऊंची विकास दर के पीछे बुनियादी वजह सरकारी नीतियों में स्थिरता और भ्रष्टाचार मुक्त निर्णय हैं जो बिना किसी शोर-शराबे के पर्दे के पीछे लिये जा रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की पीएलआई (प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन) योजना ने स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। उन्होंने कहा, “वर्ष 2014 में 78 प्रतिशत मोबाइल फोन आयात किये जाते थे। आज 99 प्रतिशत मोबाइल फोन भारत में बनते हैं।”

उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में आयात पर निर्भरता में 60 प्रतिशत की कमी आई है जो सरकार के आत्मनिर्भर भारत के हिस्से के रूप में बढ़ी आत्मनिर्भरता को दिखाता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस साल फरवरी में सिर्फ लेखानुदान पेश किया है और अर्थव्यवस्था को ज्यादा गति देने के लिए पूर्ण बजट की तैयारी सरकार गठन के साथ ही शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि “देश को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य हासिल करने में” निजी क्षेत्र की भूमिका अहम होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2031 तक देश के उपभोक्ता बाजार का आकार दोगुना होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉर्पोरेट सेक्टर और वित्तीय सेक्टर की बैलेंस शीट की मजबूती से विकास की रफ्तार और बढ़ेगी।

–आईएएनएस

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

admin

Read Previous

गाजा में इजरायली हमला रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका के आवेदन पर आईसीजे में सुनवाई शुरू

Read Next

पेटीएम ट्रैवल कार्निवल में घरेलू उड़ानों पर डील, ट्रेन और बस बुकिंग पर छूट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com