एप्पल ने एम2 और एम2 प्रो चिप्स के साथ अधिक शक्तिशाली मैक मिनी का अनावरण किया

क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया) : एप्पल ने मंगलवार को एम2 और एम2 प्रो चिप्स के साथ नया मैक मिनी पेश किया- जो पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली, सक्षम और बहुमुखी है। इसकी कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। नई एम2 प्रो चिप पहली बार मैक मिनी को प्रो-लेवल परफॉरमेंस डिलीवर करती है, जिससे यूजर्स हाई-परफॉर्मेंस वर्कफ्लो चलाने में सक्षम हो जाते हैं जो पहले इस तरह के कॉम्पैक्ट डिजाइन में अकल्पनीय थे।

डिवाइस तेज प्रदर्शन, और भी अधिक एकीकृत मेमोरी और उन्नत कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिसमें एम2 मॉडल पर दो डिस्प्ले तक और एम2 प्रो मॉडल पर तीन डिस्प्ले तक का समर्थन शामिल है। ग्राहक नए मैक मिनी मॉडल का ऑर्डर मंगलवार से शुरू कर सकते हैं, जिसकी उपलब्धता 24 जनवरी से शुरू होगी।

एप्पल के वल्र्डवाइड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रेग जोसवाक ने कहा- अविश्वसनीय क्षमताओं और इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन में कनेक्टिविटी की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, मैक मिनी का उपयोग कई जगहों पर, कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। आज हम एम2 और एम2 प्रो के साथ इसे और आगे ले जाने को लेकर उत्साहित हैं।

एम2 के साथ मैक मिनी की कीमत 59,900 रुपये और शिक्षा के लिए 49,900 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने कहा कि एम2 प्रो के साथ मैक मिनी की कीमत 129,900 रुपये और शिक्षा के लिए 119,900 रुपये से शुरू होती है। पिछली पीढ़ी के मैक मिनी की तुलना में, एम2 और एम2 प्रो अगली पीढ़ी के तेज सीपीयू और जीपीयू, उच्च मेमोरी बैंडविड्थ और मैक मिनी के लिए अधिक शक्तिशाली मीडिया इंजन लाते हैं।

दोनों मॉडलों में असाधारण निरंतर प्रदर्शन के लिए एक उन्नत थर्मल सिस्टम है। आठ उच्च-प्रदर्शन कोर और चार उच्च-दक्षता वाले कोर के साथ 12-कोर सीपीयू तक, 19-कोर जीपीयू के साथ, एम2 प्रो में 200 जीबी/एस मेमोरी बैंडविड्थ है और 32जीबी तक मेमोरी को सपोर्ट करता है।

–आईएएनएस

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

पीएलआई का फायदा, एप्पल आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली । भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है,...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को सलाह...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

काठमांडू । चीन ने हमेशा नेपाल के साथ अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल हिमालयी देश में राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एक सीढ़ी के रूप में किया है, लेकिन अब नेपाल...

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

admin

Read Previous

पोंजी घोटाला : ईडी ने मुंबई, नागपुर में 15 ठिकानों पर छापे मारे

Read Next

तटीय और बंदरगाह संपर्क देश के पर्यावरण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं : गडकरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com