नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में काफी कार्य किए गए हैं।

उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को हाथ उठाकर पीएम मोदी को नमन करने का आग्रह किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ऐसा ही किया, लेकिन विपक्ष शांत रहा।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार में सबके लिए काम किया है, आपके लिए भी काम किया है। सब लोग नमन कीजिए।” मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि बिहार की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एनडीए को भारी बहुमत से विजय दिलाई। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार में विकास, शांति और भाईचारे की जीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार ने भी बड़ा सहयोग किया है। केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तीकरण क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की।

उन्होंने कृषि के क्षेत्र में विकास को लेकर कहा कि 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है। मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना शुरू की है, जिसमें एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें सरकार के विकास कार्यों का स्पष्ट और सटीक उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में जो बातें कही गई हैं, वे जमीनी हकीकत को दर्शाती हैं। सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बिहार को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही है और आगे बिहार तेजी से विकास करेगा।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

Read Next

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com