यमुना में झाग बनने पर आप का भाजपा पर हमला, ‘इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ’

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में बड़े पैमाने पर फैले सफेद झाग ने न केवल दिल्लीवासियों को चिंतित कर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है और दावा किया है कि “चार इंजन की सरकार” के बावजूद यमुना का प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है।

“आप” ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें यमुना नदी का पानी सफेद झाग से भरा नजर आ रहा है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह झाग यमुना के जल में अमोनिया समेत कई खतरनाक विषाक्त रसायनों की मौजूदगी का संकेत है। पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना की सफाई केवल कागजों और भाषणों तक सीमित रह गई है, जबकि असलियत में स्थिति और भी भयावह हो चुकी है।

दिल्ली की पूर्व सीएम व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “यह भाजपा की चार इंजन सरकार का कमाल है। इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ।”

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं और योजनाओं की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में यमुना की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि भाजपा की ‘नमामि गंगे’ और ‘यमुना सफाई अभियान’ जैसे कार्यक्रम विफल साबित हो रहे हैं। यमुना में झाग के इस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

–आईएएनएस

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के कानपुर दौरे को लेकर सीएम योगी ने परखीं तैयारियां, जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

Read Next

‘कांग्रेस के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगे, तो जवाब जरूर मिलेगा’, उदित राज का थरूर पर पलटवार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com