दिल्ली में खुले स्कूल, छात्र बोले- शादी पार्टी में हो सकती हैं शिरकत तो स्कूल आने में है क्या दिक्कत

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| सोमवार 7 फरवरी की सुबह दिल्ली के स्कूलों में रौनक लेकर आई। दिल्ली में सोमवार से स्कूल खोल दिए गए हैं। दिल्ली में फिलहाल कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्रों हेतु स्कूल खोले गए हैं। छात्रों में भी स्कूल जाने का उत्साह दिखाई दिया। कई स्कूलों के बाहर छात्रों की कतारें दिखाई दी। छात्र मास्क पहने नजर आए। छात्रों के स्कूल पंहुचने से पहले स्कूलों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही स्कूलों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करने को कहा गया है।

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एक सरकारी स्कूल के छात्र दिव्यांश ने सोमवार सुबह स्कूल पहुंचने पर कहा की स्कूल खोले जाने पर छात्रों को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हम लोग परिवार के साथ शादी, पार्टी और बाजार आदि स्थानों पर जा ही रहे हैं। यहां हम कई लोगों के संपर्क में आते हैं लेकिन जब बाजार जाना सुरक्षित है तो फिर स्कूल जाने में भी कोई समस्या नहीं है।

अच्छी बात यह रही कि स्कूल पहुंचने वाले सभी छात्र कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते दिखाई पड़े। छात्रों ने जहां से मास्क लगा रखा था वहीं स्कूल में एंट्री के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक कक्षाओं के अंदर भी छात्रों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया है।

लोधी रोड स्थित है कि स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ईशा ने कहा की स्कूल खुलने का फैसला और जल्दी लिया जा सकता था, खास तौर पर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए। ईशा के मुताबिक स्कूल खोलने से उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में टीचर्स की जरूरी गाइडेंस मिलेगी। साथ ही परीक्षाओं में शामिल होने का कॉन्फिडेंस भी आएगा।

दिल्ली में फिलहाल अभी केवल नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के स्कूल खोले गए हैं। शेष छात्रों के लिए स्कूल खोलने की तैयारियां की जा रही है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अगले सप्ताह यानी 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्रों हेतु भी स्कूल खोल दिए जाएंगे। यानी 14 फरवरी से दिल्ली सभी कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे।

सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी स्कूलों का दौरा किया। फिलहाल दिल्ली के स्कूल पूरी क्षमता के साथ नहीं खुले हैं। स्कूल में छात्रों से मुलाकात के उपरांत मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल खुलने के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं फिलहाल अगले कुछ दिन तक जारी रहेंगे। जो बच्चे अभी फिजिकल कक्षाओं में शामिल नहीं हो रहे हैं उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चालू रहेगी और स्कूल हाइब्रिड मोड में चलाए।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि स्कूल के पर्याप्त बुनियादी ढांचे और माता-पिता की अनुमति के आधार पर 60-70 प्रतिशत छात्रों को ही फिलहाल स्कूलों बुलाया जा सकता है। शेष छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं कुछ समय के लिए जारी रहेंगी।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 99 फीसदी शिक्षकों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 95 से अधिक सरकारी स्कूल के छात्रों और 50 प्रतिशत से अधिक प्राइवेट स्कूल के छात्रों को कोरोना वैक्सीन का पहला इंजेक्शन लग चुका है।

हालांकि सरकार या दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा ऐसा कोई मानदंड नहीं है कि केवल टीकाकरण वाले छात्रों को ही स्कूलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। केवल शिक्षकों के लिए टीकाकरण आवश्यक है।

दिल्ली में स्कूलों की रिओपनिंग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों को वापिस स्कूल में देखकर बहुत खुशी हो रही है। बच्चे भी बेचारे परेशान हो गए। भगवान न करे अब दोबारा स्कूल बंद करने की जरूरत पड़े।

सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च की प्रेसिडेंट यामिनी अय्यर ने कहा कि लम्बे समय से स्कूलों से दूर रहने के कारण छोटे बच्चों में काफी बड़ा लनिर्ंग गैप देखने को मिल रहा है। रिसर्च में पाया गया है कि बच्चे बेसिक मैथमेटिक्स और लैंग्वेज के फंडामेंटल स्किल्स को भी भूल रहे हैं। इस लनिर्ंग गैप को पाटने की जरूरत है ।

गौरतलब है कि प्रारंभिक कोविड-19 प्रतिबंधों और फिर उसके बाद भी छात्रों को कोविड-19 से बचाने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में, पूरे भारत में स्कूल और कॉलेज बंद किए गए। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि स्कूल कॉलेज बंद होना शिक्षा की निरंतरता के मामले में सरकार के समक्ष एक नई चुनौती है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

editors

Read Previous

यूपी चुनाव: भाजपा नेताओं पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Read Next

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक अब आठ फरवरी को

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com