हीट वेव के चलते नोएडा और गाजियाबाद में 8वीं तक स्कूल बंद

नोएडा/गाजियाबाद । गर्मी के बढ़ते पारे और हीट वेव के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीएम ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

बाकायदा प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं।

नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिन काफी ज्यादा लू चलने और हीट वेव आने के आसार हैं। गर्मी के बढ़ते पारे को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

नोएडा में डीएम मनीष वर्मा के आदेश के मुताबिक, सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

नोएडा में जारी पत्र में छुट्टी कब तक की गई है, इसके लिए कोई डेट नहीं बताई गई है। उधर गाजियाबाद जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए 25 मई तक सभी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हीट वेव के और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है। इसके साथ ही पारा भी लगातार बढ़ने की संभावना है।

डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादातर घर में ही रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर बाहर जाना है तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें और आंखों की हिफाजत के लिए चश्मा लगाएं।

–आईएएनएस

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के लीडरशिप के बारे में हर कोई जानता है, कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीतने वाली : भाजपा

Read Next

केजरीवाल को जान से मारने के ‘आप’ के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com