‘दिल्ली चलो’: गुरुग्राम में सैकड़ों किसान हिरासत में

गुरुग्राम । गुरुग्राम के मानेसर इलाके में मंगलवार को सैकड़ों किसानों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली की तरफ मार्च करने की कोशिश की।

दक्षिण हरियाणा किसान खाप, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य ने रविवार को घोषणा की थी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे और अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है, तो वे वहीं बैठेंगे और शांतिपूर्वक धरना देंगे।

उन्होंने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांग का समर्थन करने की घोषणा की थी।

कुछ साल पहले, हरियाणा सरकार ने मानेसर क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों किसानों की 1,800 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का अधिग्रहण किया था। तब से, वे अधिक मुआवजे की मांग को लेकर हरियाणा सरकार के साथ संघर्षरत हैं।

किसान नेता चौधरी संतोख सिंह ने कहा, “हम अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि सरकार डरी हुई है। सरकार अवैध रूप से किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर छीन रही है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न कृषि संगठनों ने उनकी मांगों का समर्थन करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, “इसलिए, हमने एसकेएम आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है।”

–आईएएनएस

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

admin

Read Previous

सुबह की असेंबली अटेंड नहीं करने पर सेंट स्टीफंस के छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति

Read Next

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की पहली झलक देख खुश हुए पीएम मोदी, सीएम योगी के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की जानीं खूबियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com