दिल्ली : जीटीबी अस्पताल हत्या मामले के मुख्य आरोपी फहीम उर्फ बादशाह गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीटीबी अस्पताल में हुई हत्या के मामले में एक शूटर और गैंग के मुख्य सदस्य फहीम उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जुलाई 2024 में हुई हत्या के बाद लगातार अंतरराज्यीय छापेमारी के दौरान की गई।

फहीम की गिरफ्तारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद की गई। दरअसल, 14 जुलाई को जीटीबी अस्पताल में रियाजुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। आरोपी फहीम ने इस हत्या की साजिश अपने बाबरपुर फ्लैट से एक कुख्यात गैंगस्टर के निर्देश पर रची थी।

फहीम ने ही शूटर्स को हत्या के लिए दो अवैध हथियार और 19 राउंड प्रदान किए थे। क्राइम ब्रांच की पूर्वी रेंज-1 की टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर फहीम को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाईवे के पास गिरफ्तार किया।

साल 2019 में फहीम उर्फ बादशाह ने दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करना शुरू किया था। इस दौरान उसकी पहचान कुख्यात गैंग के सदस्यों से हो गई और वह छोटे अपराधों में शामिल हो गया। अगस्त 2023 में उसे एक डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसने लगभग दस महीने जेल में बिताए। जेल से छूटने के बाद, उसने फिर से अपने गैंग के सदस्यों के संपर्क में आकर राइवल गैंग के सदस्य वसीम की हत्या की योजना बनाई।

बता दें कि फहीम और उसके सहयोगियों ने हत्या के लिए जीटीबी अस्पताल में जाने की योजना बनाई, जहां उन्होंने वसीम के बजाय रियाजुद्दीन पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद फहीम और उसके साथी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपते रहे। पेट में संक्रमण के इलाज के लिए रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी का पुणे में कार्यक्रम निरस्त

Read Next

‘आप’ नेता पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज, वो सांप्रदायिक संगठन के एजेंडे को दे रहे हैं बढ़ावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com