सीबीएसई 12वीं परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 96.99 प्रतिशत छात्र पास

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के मुताबिक सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परिणाम 96.99 प्रतिशत रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परिणाम शानदार रहा है। यह न केवल पिछले वर्ष के हमारे अपने प्रदर्शन से बेहतर है, बल्कि दिल्ली के स्कूलों का रिजल्ट सीबीएसई के राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में वर्ष 2022-23 में 91.59 प्रतिशत रिजल्ट था, जो इस वर्ष 2023-24 में बढ़कर 96.99 प्रतिशत हो गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 2023-24 के लिए सीबीएसई कक्षा 12 के राष्ट्रीय परिणाम का औसत 87.98 प्रतिशत है, वहीं, दिल्ली सरकार के स्कूलों ने 96.99 प्रतिशत रिजल्ट दिया है। इस प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे शिक्षा विभाग को बधाई।

इस बार सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 16 लाख 21 हजार 224 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

बोर्ड के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 0.65 फीसदी अधिक छात्र पास हुए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1,22,170 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

सीबीएसई 12वीं में 24,068 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या करीब 1.48 प्रतिशत है। वहीं, 7 प्रतिशत से अधिक छात्र 90 फीसदी से अधिक अंक लाने में सफल रहे। कुल 1,16,145 छात्र ऐसे हैं, जिनके 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

admin

Read Previous

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग खारिज की

Read Next

उच्चतम अंक हासिल करने वाले 0.1 प्रतिशत छात्रों को प्रमाणपत्र जारी करेगा सीबीएसई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com