2014 के बाद देश की सुरक्षा नीति को मिली प्राथमिकता – आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नई दिल्ली:भारत की रक्षा नीति को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 2014 के बाद भारत की सुरक्षा नीति को प्राथमिकता मिलना शुरू हुआ है। संघ प्रमुख ने कहा कि आजादी के बाद देश में ऐसी सरकार आई जिन्हें सेना की जरूरत ही महसूस नहीं होती थी। बल्कि उस समय तो यह विचार भी किया जाने लगा था कि सेना का इस्तेमाल फैक्टरियों में किया जाए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहले देश की सुरक्षा नीति राष्ट्र नीति के पीछे चला करती थी, लेकिन 2014 के बाद माहौल बदला और अब सबसे पहले सुरक्षा नीति आती है राष्ट्र नीति उसके पीछे-पीछे चलती है।

जाहिर तौर पर देश की सुरक्षा के मसले पर मोदी सरकार के रवैये को लेकर सीधे संघ प्रमुख की तरफ से आया यह बड़ा बयान है जिसमें मोदी सरकार की रक्षा नीति की सराहना की गई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा खासकर भारत-चाइना बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में दिया गया संघ प्रमुख का यह बयान अपने आप में काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

वीर सावरकर पर केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय महूरकर और चिरायु पंडित द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन करते हुए मोहन भागवत ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद संघ और वीर सावरकर को बदनाम करने की मुहिम तेजी से चलाई गई। वीर सावरकर को सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए मोहन भागवत ने कहा कि आज उनकी सारी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं।

सावरकर पर लिखी पुस्तक का विमोचन करते हुए उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि भारत में रहने वाले सबके पूर्वज एक ही हैं चाहे वो किसी भी पंथ और पूजा पद्धति को मानने वाले हों। भारत में रहने वाले सभी हिन्दू हैं लेकिन यहां हिन्दू धर्म का अर्थ बहुत व्यापक है।

सभी पूजा पद्धतियों के लोगों को एक साथ रहने की सलाह देते हुए उन्होंने संसद का भी जिक्र किया। मोहन भागवत ने कहा कि हमारी संसद में क्या होता है, बस मारपीट नहीं होती बाकी सब कुछ होता है लेकिन बाद में सब बाहर आकर हंसी मजाक करते हैं, गले मिलते हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि यहां जितने भी धर्म आएं, सबका स्वागत हुआ। इसलिए अलगाव की बात मत करो, विशेष अधिकार की बात मत करो।

अल्पसंख्यक शब्द के इस्तेमाल पर ऐतराज जताते हुए मोहन भागवत ने कहा कि अल्पसंख्यक जैसा कुछ नहीं होता है। पूजा पद्धति और भाषा अलग होने के बावजूद हम एक है, एक ही संस्कृति के विरासतदार है। तुष्टिकरण किसी का नहीं लेकिन कल्याण सभी का मानने वाले हैं। अधिकार सभी का है तो कर्तव्यों में भी सभी की जिम्मेदारी है। हिंदुओं को मजबूत होने का आह्वान करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि राम मनोहर लोहिया भी अखंड भारत की बात करते थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर को सच्चा राष्ट्रवादी और यथार्थवादी बताते हुए आरोप लगाया कि एक खास विचारधारा के लोगों ने वीर सावरकर को लेकर झूठ फैलाया, भ्रांतियां फैलाई। वो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, हैं और रहेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर के बारे में यह झूठ फैलाया गया कि उन्होंने अंग्रेजो से माफी मांगी थी जबकि सच यह है कि महात्मा गांधी के कहने पर कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह याचिका डाली गई थी ताकि वो बाहर आकर आजादी के आंदोलन में शामिल हो सके।

दरअसल , भारतीय राजनीति में सावरकर हमेशा से एक बड़े मुद्दे रहे हैं। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां वीर सावरकर के बहाने भाजपा और संघ परिवार पर निशाना साधते हैं तो वहीं भाजपा और संघ परिवार की तरफ से उन्हें देशभक्त बताया जाता है।

सावरकर को लेकर सही जानकारी के अभाव का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि उदय महूरकर और चिरायु पंडित द्वारा लिखी गई यह किताब अब तक की तीसरी किताब है जिसमें सावरकर का सही चित्रण किया गया है और इस तरह के प्रयासों को आगे भी बढ़ाने की जरूरत है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

प्लास्टिक कचरे के फिर से उपयोग के लिए एनसीसी ने एनएचए के साथ किया समझौता

Read Next

चीन ने ‘वुहान डायरी’ के लेखक को साहित्यिक संस्था से निकाला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com