पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने दिखाई कलाबाजियां

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद भारतीय सेना के विमानों ने एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग की और अपने शौर्य की कलाबाजियां दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का आनंद लिया और सेना की बहादुरी को सराहा। प्रधानमंत्री मोदी के सामने मालवाहक विमान एएन 32 हरक्युलिस, मिराज 2000 और जगुआर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी सहित सभी गणमान्य लोग वायुसेना का एयरशो देखने के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद वहां एक-एक कर मिराज, सुखोई और जगुआर जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जमीन पर दहाड़ने लगे। वायुसेना ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपना शौर्य दिखाया। सबसे पहले मिराज 2000 ने लैंड किया। इसके बाद एक मालवाहक विमान ने लैंड किया जिससे उतरे कमांडोज ने प्रदर्शन किया कि कैसे किसी समस्याग्रस्त स्थान पर पहुंचकर वे स्थितियों को काबू में ले सकते हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसमान पर सुखाई 30 ने हवा में करतब दिखाए। इसके बाद मिराज 2000 ने एयरस्ट्रिप पर उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयर शो का आनंद लिया और सेना की जांबाजी को सलाम किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना का विमान एएन 32 मालवाहक विमान उतरा। जो कि युद्ध के समय सेना के जवानों को खाद्य व रसद सामग्री पहुंचाने का काम करता है। प्रधानमंत्री के सामने मिराज 2000 ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

editors

Read Previous

सीबीडीटी ने ‘विवाद से विश्वास’ योजना के तहत भुगतान की समय सीमा बढ़ाई

Read Next

श्रेयस तलपड़े ने साझा किए सिनेमा हॉल, ओटीटी के फायदे और नुकसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com