बिहार: मिसाल बनी शादी, नेत्रहीन युवक, युवती परिणय सूत्र में बंधे

मुजफ्फरपुर: कहा जाता है कि जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती हैं और निभाना धरती पर होता है। ऐसी ही एक जोड़ी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल में बनी जहां नेत्रहीन युवक और युवती परिणय सूत्र में बंध गए।

युवक और युवती दोनों फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर नौकरी करते हैं लेकिन अब हमसफर बन गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक योगेंद्र पासवान की पुत्री रूबी जन्मजात नेत्रहीन नहीं है, लेकिन बाद में किसी कारणवश आंख की रोशनी चली गई। पिता ने कई डॉक्टरों के दरवाजे खटखटाए, कई मन्नतें मांगी लेकिन आखिर में वे अपनी बेटी को आंख की रोशनी नहीं लौटा सके।

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में शिक्षा विभाग में कार्यरत योगेंद्र पासवान बताते हैं कि इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि नेत्रहीनों के लिए कई सामाजिक संस्थाएं हैं, जो नेत्रहीनों को बेहतर व्यवस्था देकर उन्हें योग्य बनाती हैं। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपनी पुत्री को दिल्ली में ऐसी ही एक संस्था में दाखिला करवा दिया। इसी बीच रूबी पढ़ाई भी करने लगी।

दिल्ली में ही रूबी की नेत्रहीन राजू कुमार से जान पहचान हो गई और दोनों मित्र बन गए। राजू वहीं स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों साथ में रहने का निश्चय कर लिया।

इसी बीच दोनों की मेहनत रंग लाई और दोनों को नौकरी भी मिल गई। राजू दिल्ली में भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी करता है, जबकि रूबी लखनऊ के एक बैंक में लिपिक है। दोनों ने शादी करने का निश्चय तो कर लिया लेकिन रूबी की इच्छा गांव से शादी करने की थी।

योगेंद्र कहते हैं कि बेटी का गांव से विवाह करने का मकसद नेत्रहीन, दिव्यांगों का हौसला बढ़ाना है कि अपनी मेहनत से सबकुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को पारंपरिक रीति रिवाज से रूबी और राजू परिणय सूत्र में बंध गए। आज इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

रूबी के पिता बताते हैं कि इस विवाह में रूबी और राजू के कई मित्र भी पहुंचे थे। यह विवाह यहां के लोगों के लिए एक मिसाल बन गया।

–आईएएनएस

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

editors

Read Previous

वरुण गांधी बोले, ‘गोडसे जिंदाबाद कहने वाले कर रहे हैं देश को शर्मसार’

Read Next

बांग्लादेश के शिविरों से भागे 4 चरमपंथियों ने त्रिपुरा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com