पंजाब सरकार सभी सरकारी इमारतों में लगाएगी सोलर पैनल


चंडीगढ़
: सभी सरकारी इमारतों को सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) पैनलों से लैस करने के लिए पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को सभी विभागों के प्रमुखों को एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि पैनल जल्द से जल्द स्थापित किए जा सके।

वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अरोड़ा ने अधिकारियों को अपने विभागों के वरिष्ठ अधिकारी को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए) के साथ समन्वय करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा, ताकि विभागों के इमारतों को सोलराइज करने की प्रक्रिया को सुचारू रुप से आगे बढ़ाया जा सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के लोगों को शुद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह कदम बिजली क्षेत्र को डीकाबोर्नाइज करने के लिए एक रास्ता तय करेगा, क्योंकि सौर पीवी इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों के कारण अक्षय ऊर्जा का सबसे पसंदीदा स्रोत बन गया है।

अरोड़ा ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (आरईएससीओ) मोड के तहत क्रियान्वित किया जाएगा और पीईडीए ने पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर 88 मेगावाट की कुल क्षमता के सौर पीवी स्थापित कर दिए हैं। ये सफलतापूर्वक स्वच्छ और हरित ऊर्जा पैदा कर रहे हैं।

यह परियोजना संबंधित विभागों के बिजली बिलों के वित्तीय बोझ को लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक कम कर देगी। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों से बचाई गई राशि को जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा।

–आईएएनएस

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारतीय कंपनियां अमेरिका में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है। यह बयान बुधवार को...

बेंगलुरु 2035 तक दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर बन सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । बेंगलुरु 2035 तक दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाला बड़ा शहर बन सकता है। इसकी वजह शहर में तेजी से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और...

चौथी तिमाही में बीएचईएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हुआ

नई दिल्ली । सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए अपने...

रोहित जैन को नियुक्त किया गया आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली । सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा...

भारत की आर्थिक और समुद्री शक्ति को नई दिशा देगा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के जरिए भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के फायदे को आर्थिक मजबूती, रणनीतिक गहराई और समुद्री प्रभाव में बदल सकता...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

akash

Read Previous

यश ने 37वें जन्मदिन से पहले अपने प्रशंसकों के लिए खास नोट लिखा

Read Next

आरपीएफ ने ट्रेन में उपद्रव और दुर्व्यवहार गतिविधियों में शामिल 1200 से अधिक किन्नरों को पकड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com