यात्रा के साथ प्रकृति के नजारे : डेक्कन एक्सप्रेस में जुड़ा आलीशान विस्टाडोम कोच

26 जून , 2021

मुंबई: भारतीय रेलवे ने शनिवार को मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में विस्टाडोम कोच सेवा शुरू की है, जिसमें कई आलीशान सुविधाएं शामिल हैं, जिससे अब यात्री सफर के साथ-साथ अच्छे से प्रकृति के नजारे भी ले सकेंगे। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर नए कोच की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, पश्चिमी घाट का एक मनोरम दृश्य : पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस में पहली बार विस्टाडोम कोच की चौड़ी खिड़की के साथ शीशे और कांच की छतें यात्रियों को एक निर्बाध, अद्वितीय और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं। आओ, पश्चिमी घाट का ऐसा अनुभव प्राप्त करें, जैसा पहले कभी नहीं किया गया था।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन ने शनिवार को एलएचबी रेक और विस्टाडोम कोच के साथ अपनी पहली यात्रा शुरू की।

यह ट्रेन अपने खास विस्टाडोम कोच को लेकर अब सुर्खियों में आ गई है। ये कोच अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। वातानुकूलित कोच में छत पर कांच के पैनल हैं और इस कोच में बड़ी खिड़कियां दी गई हैं। इसकी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। अब यात्री मुंबई से पुणे के लिए इस ट्रेन में सवार होंगे तो उन्हें नदी, झरने और पश्चिमी घाट के सुंदर नजारे साफ दिखाई देंगे, जो इस सफर को रोमांचक बना देगा।

अधिकारी ने कहा कि यात्री घाटियों और झरनों के निर्बाध ²श्यों का आनंद लेने के लिए उत्सुक थे, क्योंकि यह अनुभव मुंबई-गोवा मार्ग पर एक विस्टाडोम कोच में यात्रा करने के समान ही है।

फिलहाल मुंबई-मडगांव जन शताब्दी स्पेशल ट्रेन में विस्टाडोम कोच सेवा चालू है।

मुंबई-पुणे मार्ग पर यात्री अब माथेरान पहाड़ी (नेरल के पास), सोंगीर पहाड़ी (पलासधारी के पास), उल्हास नदी (जाम्ब्रुंग के पास), उल्हास घाटी, खंडाला के क्षेत्रों के पास से गुजरते हुए प्रकृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता और अनुभव का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा लोनावाला और दक्षिण पूर्व घाट खंड पर झरने, सुरंगें और अन्य सुंदर नजारे भी यात्रियों को रोमांच से भर देंगे।

रेलवे ने पिछले साल नए डिजाइन वाले विस्टाडोम कोच लॉन्च किए थे।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि विस्टाडोम टूरिस्ट कोच में यात्रियों के लिए 44 सीटों के साथ एक कांच की छत सहित देखने का एक बड़ा क्षेत्र मिल जाता है।

यही नहीं, यात्री अपनी सीटों को भी 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं और अपना मुंह खिड़की की ओर करके आसानी से नजारे देख सकते हैं। कोच में वाई-फाई आधारित यात्री सूचना प्रणाली (पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम) भी है।

अधिकारी ने बताया कि पहली बार विस्टाडोम कोच एलएचबी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो ज्यादा सुरक्षित है।

–आईएएनएस

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

शिवाजी महाराज की भूमि पर ममता बेगम को कदम नहीं रखने दिया जाना चाहिए : तेजस्वी सूर्या

Read Next

शहरी भारतीयों को लगता है कि सिंधु, मैरी कॉम और पीटी उषा ने भारत को गौरवान्वित किया है: सर्वेक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com