भारतीय रियल एस्टेट में वर्ष 2025 में हुआ रिकॉर्ड 8.5 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश : रिपोर्ट

मुंबई । वर्ष 2025 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश रिकॉर्ड 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। मंगलवार को जारी कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेश दोगुने से अधिक बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो गया, जो कुल निवेश का 57 प्रतिशत है। वहीं, विदेशी निवेश 16 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रहा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में बाहरी देशों से निवेश बढ़ने के संकेत मिले, जो वैश्विक निवेशकों के विश्वास में धीरे-धीरे हो रहे बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम तिमाही में निवेश 4.2 अरब डॉलर तक पहुंचा, जो किसी एक तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निवेश है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रिकॉर्ड निवेश ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी हुई है और व्यापार से जुड़ी स्थितियां भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

कोलियर्स इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक और अनुसंधान प्रमुख विमल नादर ने कहा कि इस उछाल के साथ-साथ यह साल कार्यालय क्षेत्र पर केंद्रित चौथे रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की सूचीबद्धता भी हुई। इसके अलावा, पुराने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स द्वारा कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए गए। इन सौदों में बेहतर गुणवत्ता वाले किरायेदार, अधिक भरी हुई संपत्तियां और किराये में मजबूत वृद्धि देखने को मिली।

विमल नादर ने आगे अनुमान जताया कि आने वाले कुछ वर्षों में विदेशी निवेश में तेजी के चलते इस क्षेत्र में संस्थागत ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद करीब 37 करोड़ वर्ग फुट ऑफिस स्पेस को भविष्य में आरईआईटी के तहत शामिल किया जा सकता है।

वर्ष 2025 में ऑफिस सेक्टर में सबसे अधिक निवेश हुआ। इस क्षेत्र में लगभग 4.5 अरब डॉलर का निवेश किया गया, जो कुल निवेश का 54 प्रतिशत है, जो वर्ष 2024 की तुलना में लगभग दोगुना है।

बेंगलुरु और मुंबई ने मिलकर वर्ष 2025 में लगभग 4 अरब डॉलर का निवेश हासिल किया, जो रियल एस्टेट में होने वाले कुल निवेश का लगभग आधा हिस्सा है। इन दोनों शहरों में अधिकांश निवेश कार्यालय भवनों में किया गया।

दिलचस्प बात यह है कि भारत के सात बड़े शहरों में से पांच शहरों में वर्ष 2025 में पिछले साल की तुलना में अधिक निवेश दर्ज किया गया। इससे साफ है कि देश के रियल एस्टेट मार्केट में मजबूती आ रही है।

–आईएएनएस

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान...

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

मुंबई । सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले...

आरबीआई की समयसीमा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों को अपनी आर्बिट्रेज पोजीशन...

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

Read Next

‘नागिन 7’ के टाइटल सॉन्ग में सैम सी.एस. ने जोड़ा रोमांच, कहा- ‘इस फ्रेंचाइजी में काम करना गर्व की बात’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com