भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग में इस वर्ष अप्रैल में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

नई दिल्ली । भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग ने वित्त वर्ष 2025-26 में अच्छी शुरुआत दर्ज की है, जिसमें शुरुआती महीने अप्रैल में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

जॉब पोर्टल ‘नौकरी’ की रिपोर्ट से पता चलता है कि यह वृद्धि कई सेक्टर में हायरिंग को लेकर तेजी की वजह से देखी गई।

हायरिंग एक्टिविटी में फार्मा 14 प्रतिशत, रियल एस्टेट 11 प्रतिशत, जीसीसी 10 प्रतिशत और ऑयल एंड गैस 9 प्रतिशत की तेजी के साथ प्राथमिक योगदानकर्ता के रूप में उभरे।

आईटी/सॉफ्टवेयर सर्विस सेक्टर में अप्रैल में 3 प्रतिशत की भर्ती वृद्धि दर्ज की गई।

कुछ विशेष भूमिकाओं के लिए मांग में मजबूती रही, जिसमें फुल स्टैक डेटा साइंटिस्ट में 30 प्रतिशत, बिग डेटा टेस्टिंग इंजीनियर 26 प्रतिशत और डेटा प्लेटफॉर्म स्पेशलिस्ट में 28 प्रतिशत तेजी रही।

हायरिंग एक्टिविटी में यूनिकॉर्न 15 प्रतिशत तेजी के साथ विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आगे निकल गए, जो उभरते, डिजिटल-फर्स्ट एंटरप्राइज में निरंतर बढ़ती मांग को दिखाती है।

फार्मा और बायोटेक में वृद्धि का नेतृत्व लाइफ साइंसेज और अनुसंधान तथा विकास ने पेशेवरों की मजबूत मांग के साथ किया, जिसमें पेशेवरों की मांग क्रमशः 20 प्रतिशत और 16 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे प्रमुख प्रतिभा केंद्र बनकर उभरे हैं।

ऑयल एंड गैस सेक्टर की वृद्धि ने मार्च में देखी गई गिरावट को उलट दिया। सेक्टर की ‘प्रोक्योरमेंट और सप्लाई चेन’ में 25 प्रतिशत और ‘सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट’ में 12 प्रतिशत भर्ती वृद्धि ने वृद्धि को समर्थन दिया।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. पवन गोयल ने कहा, “कुछ महीनों में मिड-सिंगल डिजिट की वृद्धि देखे जाने के बाद इस साल कई प्रमुख क्षेत्रों में दोहरे अंकों की वृद्धि देखना उत्साहजनक है।”

इसके अलावा, रिपोर्ट दर्शाती है कि अप्रैल में फ्रेश ग्रेजुएट्स की भर्ती में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसमें एफएमसीजी में 16 प्रतिशत, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में 15 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस में 23 प्रतिशत और ब्यूटी एंड वेलनेस में 26 प्रतिशत की वृद्धि रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा, ट्रेडिशनल आईटी और बीएफएसआई सेक्टर से परे एंट्री लेवल हायरिंग अवसरों के क्रमिक विविधीकरण को उजागर करता है।

गोयल ने कहा, “प्रीमियम टैलेंट की मजबूत मांग और प्रमुख नॉन-आईटी सेक्टर में फ्रेश हायरिंग में वृद्धि, दो ध्यान दिए जाने वाले बड़े ट्रेंड हैं।”

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को विश्व भर में दी गई श्रद्धांजलि, भारत के साथ एकजुटता में खड़ा हुआ पूरा विश्व

Read Next

ब्रिक्स विदेश मंत्री स्तरीय बैठक में व्यापार संरक्षणवाद का दृढ़ता से विरोध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com