‘भारत’ ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में 8 पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली । हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मिड-ईयर अपडेट में भारत आठ पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत की यह उपलब्धि प्रभावशाली है, क्योंकि पिछले छह महीनों में किसी भी देश की रैंकिंग में यह सबसे बड़ी वृद्धि है। इस वर्ष की शुरुआत में भारत 85वें स्थान पर था।

ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, उन देशों के नागरिकों को उनके पासपोर्ट द्वारा दी जाने वाली यात्रा स्वतंत्रता के आधार पर देशों की एक ग्लोबल रैंकिंग है।

भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा लिस्ट में दो और देशों के शामिल होने के साथ, अब देश को 59 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश मिल गया है।

यह रैंकिंग उन गंतव्यों की संख्या को दर्शाती है, जहां पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड कुछ ऐसे देश हैं, जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करते हैं। श्रीलंका, मकाऊ, म्यांमार आदि देश आगमन पर वीजा की सुविधा प्रदान करते हैं।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित यह रैंकिंग दर्शाती है कि एशियाई देशों की पासपोर्ट क्षमता में वृद्धि हो रही है और भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक दिग्गजों के करीब पहुंच रही हैं।

यह रुझान आईएटीए के आंकड़ों में भी दिखाई देता है, क्योंकि 2025 के पहले पांच महीनों में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की एयरलाइनों ने 9.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वैश्विक हवाई यात्रा वृद्धि में अग्रणी स्थान हासिल किया। उत्तरी अमेरिका में बाजार स्थिर रहा।

सिंगापुर ने 227 में से 193 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच के साथ इंडेक्स में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। जापान और दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

फ्रांस, जर्मनी और इटली सहित सात यूरोपीय संघ के देश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन चौथे स्थान पर रहे, जबकि न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

विश्व स्तर पर कभी पहले स्थान पर रहने वाले अमेरिका और ब्रिटेन में गिरावट जारी रही। ब्रिटेन 186 गंतव्यों तक पहुंच के साथ छठे स्थान पर खिसक गया, जबकि अमेरिका 182 गंतव्यों के साथ दसवें स्थान पर खिसक गया।

यूएई 10 वर्षों में 42वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि उसने किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक वीजा-मुक्त गंतव्य जोड़े।

राजनयिक वीजा छूट की नई लहर ने चीन को एक दशक में 34 स्थान ऊपर चढ़कर 2025 में 60वें स्थान पर पहुंचा दिया।

आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

गाजा युद्ध में पूरी जीत जरूरी : इजरायली रक्षा मंत्री

Read Next

ढाका विमान हादसा : बांग्लादेश सरकार ने सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर की कार्रवाई, भड़की अवामी लीग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com