दीपावली से पहले चंडीगढ़ के बाजार में खरीदारों की भारी भीड़

चंडीगढ़ । हरियाणा के चंडीगढ़ में दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। त्यौहार के उत्साह में डूबे लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से जगमगा उठा है।

चंडीगढ़ का मशहूर इलेक्ट्रॉनिक बाजार सेक्टर-18 इस बार दीपावली की खरीदारी का मुख्य केंद्र बन गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों, नए-नए सजावटी सामानों और आकर्षक वैरायटी से भर दिया है। लोग इन सजावटी और लाइटिंग के सामान को भारी उत्साह के साथ खरीद रहे हैं।

बाजार में इस बार दीपावली के लिए विशेष सजावटी सामान की काफी वैरायटी देखी जा रही है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों से लेकर आधुनिक लाइटिंग और घर सजाने के सुंदर उत्पाद भी बड़ी मात्रा में बिक रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है। लोग घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें खरीद रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस साल दीपावली का व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ और उत्साह से वे बेहद खुश हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा और नए-नए तरह के सजावटी सामान आए हैं। बच्चों के खेलने के लिए भी नए सामान लाए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

खरीददारों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम लोग घर में सजावट के लिए सामान लेने आए हैं। बाजार में काफी भीड़ है, पिछले साल के मुकाबले इस बार नई तरह की लाइटें देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बाजार में भी ज्यादा सजावट हुई है। महिलाओं की सुरक्षा का प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। बाजार में भी महिला पुलिसकर्मी घूम रही हैं, जिससे कोई घटना न हो सके, जिसकी वजह से वे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस पर्व ने बाजारों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले...

आरबीआई की समयसीमा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों को अपनी आर्बिट्रेज पोजीशन...

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

admin

Read Previous

अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध में कूदे ट्रंप, बोले- इसे सुलझाना तो मेरे लिए बहुत आसान

Read Next

परमाणु समझौता 2015 के दस साल पूरे, अब हम पर कोई प्रतिबंध नहीं: ईरान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com