एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनमें बदलाव लाएगा: अमेजन सीईओ एंडी जेसी

नई दिल्ली । अमेजन के सीईओ एंडी जेसी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।

एक मीडिया इंटरव्यू में जेसी ने कहा कि एआई पूरी तरह से रोजगार खत्म करने के बजाय काम करने के तरीके को बदलेगा।

उन्होंने माना कि पिछले 20 से 30 वर्षों में जिन कामों में ज्यादा मानव श्रम की जरूरत रही है, उनमें भविष्य में कम लोगों की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नौकरियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

जेसी ने कहा कि जैसे हर बड़ी तकनीकी क्रांति के दौरान हुआ है, वैसे ही एआई के दौर में भी नए प्रकार की नौकरियां पैदा होंगी।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पिछले 20-30 सालों में जिन कामों के लिए हमने बड़ी संख्या में लोगों को लगाया, भविष्य में उतने लोगों की जरूरत नहीं होगी। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि नई नौकरियां पैदा होंगी। हर तकनीकी बदलाव में ऐसा ही हुआ है।”

इस बीच, कई अन्य रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें नए रूप में ढालेगा।

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एआई का दीर्घकालिक प्रभाव उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ भूमिकाएं ऑटोमेट हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी स्थायी रूप से बेरोजगार नहीं होंगे। वे नई तरह की नौकरियों में शिफ्ट होंगे, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं।

अपने तर्क के समर्थन में मॉर्गन स्टेनली ने पिछले 150 वर्षों के बड़े तकनीकी बदलावों का उदाहरण दिया, जिनमें बिजली, मशीनीकृत खेती, कंप्यूटर और इंटरनेट शामिल हैं।

इन तकनीकों ने उद्योगों को बदला और काम करने के तरीके में बदलाव लाया, लेकिन मानव श्रम को पूरी तरह खत्म नहीं किया।

रिपोर्ट में 1980 के दशक में स्प्रेडशीट के इस्तेमाल का उदाहरण भी दिया गया।

स्प्रेडशीट आने से कुछ क्लेरिकल काम कम हो गए, लेकिन इससे वित्तीय पेशेवरों को अधिक जटिल और मूल्यवान काम करने का मौका मिला। समय के साथ इस बदलाव ने फाइनेंस सेक्टर को खत्म करने के बजाय नई करियर संभावनाएं पैदा कीं।

–आईएएनएस

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले पाकिस्तान में ‘फायरवॉल’ विवाद और इंटरनेट संकट गहराया

नई दिल्ली । पाकिस्तान की इंटरनेट समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन से पहले सरकार...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

खरीदारों के लिए राहत, सोने की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्ली । सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली है, हालांकि,यह सीमित रही है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट, संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी पुलिस को दें

नई दिल्ली । साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी रेलवे अधिकारी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से गोपनीय...

महाराष्ट्र: सरकार ने विधानसभा में 11,995 करोड़ रुपए की पूरक मांगें पेश कीं

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के वित्त पर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की बाकी अवधि के लिए 11,995 करोड़ रुपए की...

पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बातचीत शुरू हुई

नई दिल्ली । पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए पहले दौर की बातचीत 23 फरवरी से शुरू हो गई...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

admin

Read Next

ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com