अदाणी एंटरप्राइजेज एनसीडी के जरिए जुटाएगी 1,000 करोड़ रुपए, 9 जुलाई को खुलेगा इश्यू

अहमदाबाद । अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने रविवार को 1,000 करोड़ रुपए मूल्य के सुरक्षित, रेटेड और सूचीबद्ध रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के अपने दूसरे पब्लिक इश्यू का ऐलान किया।

यह इश्यू 9 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई को बंद होगा (समय से पहले बंद करने या विस्तार के विकल्प के साथ), और इसमें प्रति वर्ष 9.30 प्रतिशत तक का ब्याज एनसीडी होल्डर्स को दिया जाएगा।

प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपए है। प्रत्येक आवेदन में न्यूनतम 10 एनसीडी के लिए अप्लाई करना होगा। न्यूनतम आवेदन राशि 10,000 रुपए होगी।

कंपनी के अनुसार, एनसीडी समान रेटिंग वाले एनसीडी और सावधि जमा की तुलना में प्रतिस्पर्धी यील्ड्स प्रदान करते हैं और इन्हें बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित एनसीडी को “केयर एए-; स्थिर” और “(आईसीआरए) एए- (स्थिर)” रेटिंग मिली है।

इससे पहले, पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ 800 करोड़ रुपए का एईएल का पहला एनसीडी इश्यू खुलते ही एक ही दिन में पूरा सब्सक्राइब हो गया था।

अदाणी ग्रुप के ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने कहा, “एईएल द्वारा एनसीडी का दूसरा पब्लिक इश्यू समावेशी पूंजी बाजार विकास और दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे के विकास में खुदरा भागीदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह नया इश्यू एईएल की पहली एनसीडी पेशकश के लिए बाजार की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें छह महीने के भीतर रेटिंग अपग्रेड के बाद डेट निवेशकों के लिए पूंजीगत मूल्यवृद्धि देखी गई है, जो समूह की निरंतर डिलीवरी और वित्तीय मजबूती को दर्शाता है।”

कंपनी ने कहा कि एनसीडी 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि में उपलब्ध हैं, जिसमें आठ सीरीज में तिमाही, वार्षिक और संचयी ब्याज भुगतान विकल्प हैं।

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी और बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्ध बिजनेस इनक्यूबेटर के अनुसार, इश्यू का बेस साइज 500 करोड़ रुपए का है, जिसमें अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए (ग्रीन शू ऑप्शन) तक ओवर-सब्सक्रिप्शन को बनाए रखने का विकल्प है, जिससे कुल इश्यू का साइज 1,000 करोड़ रुपए हो जाता है।

एईएल एकमात्र कॉर्पोरेट (एनबीएफसी सेक्टर के बाहर) है जो खुदरा निवेशकों के लिए सूचीबद्ध डेट उत्पाद पेश करता है, जिससे व्यक्तिगत और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए भारत की बुनियादी ढांचे की विकास कहानी में भाग लेने का एक दुर्लभ अवसर पैदा होता है।

केयर रेटिंग्स ने पहली बार 19 फरवरी, 2025 को एईएल की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया और 18 जून को रेटिंग की पुनः बरकरार रखा था।

–आईएएनएस

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

admin

Read Previous

एलन मस्क ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को झटका, नए राजनीतिक दल का किया ऐलान

Read Next

‘अमेरिका पार्टी’ के बनने से खफा ट्रंप, कहा- पटरी से उतरी चुके हैं एलन मस्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com