वित्त वर्ष 25 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, अक्टूबर में घट सकती है ब्याज दर : एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स

नई दिल्ली । वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की ओर से मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर अनुमान को 6.8 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। साथ ही कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

रेटिंग एजेंसी की ओर से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए निकाले गए इकोनॉमिक आउटलुक में कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। भारत की मजबूत विकास दर महंगाई में प्रबंधन में आरबीआई की मदद करेगी।

रिपोर्ट में बताया गया कि जुलाई के बजट में भारत सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि वह वित्तीय समेकन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी खर्च जारी रखा जाएगा।

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पूंजीगत खर्च के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई आरबीआई के टारगेट 4 प्रतिशत के नीचे आ गई है। ऐसे में आरबीआई द्वारा अक्टूबर में होने वाली एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों को कम किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में दो बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी की ओर से 2024 के लिए चीन की विकास दर को 4.8 प्रतिशत से घटाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया गया है।

एसएंडपी का मानना है कि देश में प्रॉपर्टी सेक्टर में मंदी, कमजोर घेरलू मांग और नीतिनिर्माताों द्वारा राजकोषीय नीति को सरल न बनाने के कारण चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2025 तक घटकर 4.3 प्रतिशत हो सकती है।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

महिला टी20 रैंकिंग: इन महिला खिलाड़ियों को हुआ फायदा, बॉश और लिचफील्ड को भी मिली बढ़त

Read Next

कपिल शर्मा के शो में करण जौहर ने कहा, ‘उन्‍हें रातों को नींद नहीं आती’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com